लाइव न्यूज़ :

Trump Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह?, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप!, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2025 22:27 IST

Trump Oath Ceremony: भीषण सर्दी के कारण ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह अब बंद जगह पर आयोजित किया गया है, जो पूर्वी मानक समयानुसार दोपहर के समय आरंभ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। दूसरा कार्यकाल होगा, जिसमें वह अमेरिकी संस्थाओं को नया रूप देने वाले हैं। ट्रंप के प्रार्थना के लिए सेंट जोंस एपिस्कोपल चर्च पहुंचने के साथ ही शुरू हो गया।

Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार, 20 जनवरी, 2025 को पद की शपथ ली। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इस शीर्ष पद यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा, जिसमें वह अमेरिकी संस्थाओं को नया रूप देने वाले हैं। भीषण सर्दी के कारण ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह अब बंद जगह पर आयोजित किया गया है, जो पूर्वी मानक समयानुसार दोपहर के समय आरंभ होगा।

लेकिन जश्न ट्रंप के प्रार्थना के लिए सेंट जोंस एपिस्कोपल चर्च पहुंचने के साथ ही शुरू हो गया। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी ताजा जानकारी इस प्रकार है: ट्रंप परिवार व्हाइट हाउस पहुंचा, जहां बाइडन के परिवार ने लाल कालीन पर उनका स्वागत किया। एक दूसरे का अभिवादन करने और फोटो खिंचवाने के बाद उन्होंने चाय और कॉफी का लुत्फ लेते हुए निजी तौर पर बातचीत की।

ट्रंप के कार से उतरने के बाद बाइडन ने उनसे कहा, “एक बार फिर आपका स्वागत है।” बाइडन ट्रंप का हाथ पकड़कर उन्हें अंदर ले गए। बाइडन ने ट्रंप का व्हाइट हाउस में स्वागत करके सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की परंपराओं को बहाल किया। इससे पहले 2021 में बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में उस समय निवर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप शामिल नहीं हुए थे।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नेशनल स्टेच्युअरी हॉल में दोपहर भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उनके परिवार, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, कैबिनेट सदस्य और संसद सदस्यों समेत 200 अतिथि शामिल होंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि वह अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आज वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री, और प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज सुबह सेंट जॉन्स चर्च में हुई प्रार्थना में शामिल हुआ।”

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपS Jaishankarजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा