लाइव न्यूज़ :

अब भी मन नहीं बना पाए अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने का ट्रंप और बाइडेन ने किया आखिरी प्रयास

By भाषा | Updated: November 3, 2020 16:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन नवंबर निवर्तमान राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप तथा उन्हें चुनौती देने वाले डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने किसे मत डालना है इसे लेकर अब भी अपना मन नहीं बना पाए अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने के आखिरी प्रयास के तहत सोशल मीडिया पर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इसी के साथ प्रचार अभियान खत्म हो गया और अब हर किसी की निगाह मतदान और नतीजों पर टिकी है।

अमेरिका के हालिया इतिहास में तीन नवंबर को होने जा रहे चुनावों को सबसे बंटा हुआ माना जा रहा है। मतदान के लिहाज से पहले ही रिकॉर्ड बनता नजर आ रहा है और संभवत: देश के भविष्य और उसे किस दिशा में लेकर जाना चाहते हैं इस बारे में इससे पहले कभी दो प्रतिद्वंद्वियों में इतना विरोधाभास देखने को नहीं मिला।

ट्रंप (74) ने सोमवार को विस्कोंसिन, मिशिगन, नॉर्थ कैरोलिना और पेन्सिलवेनिया में सोमवार को प्रचार किया जबकि उनके 77 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी बाइडेन ने पेन्सिलवेनिया और ओहायो में प्रचार अभियान चलाया और मतदाताओं से व्हाइट हाउस की रेस में उन्हें समर्थन देने का आग्रह किया।

ट्रंप ने आधी रात के बाद ट्वीट किया, “मेरे सभी समर्थकों को : हृदय की गहराइयों से शुक्रिया। आप शुरुआत से जुड़े रहे हैं और मैं आपको निराश नहीं करूंगा। आपकी उम्मीदें, मेरी उम्मीदें हैं, आपके सपने मेरे सपने हैं और आपके भविष्य के लिये मैं रोजाना जूझ रहा हूं।”

बाइडेन पर हमला करते हुए राष्ट्रपति ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “जो बाइडेन के लिये किया गया वोट सरकार का नियंत्रण वैश्विकता के समर्थकों, कम्युनिस्टों, समाजवादियों और अमीर उदारवादी पाखंडियों को दे देगा जो आपको खामोश करना, नियंत्रित करना, रोकना और दंडित करना चाहते हैं। जाइए और कल अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिये वोट कीजिए।”

रिपब्लिकन पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, “आइए अमेरिका को फिर से महान बनाते हैं और हमारे शानदार राष्ट्रपति को फिर से चुनते हैं।” सत्ताधारी दल ने कहा, “चार साल पहले हमने साथ में इतिहास बनाया था और अब हम एक बार फिर से इतिहास बनाने जा रहे हैं।”

पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि वह “गौरवान्वित डेमोक्रेट के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और लेकिन सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर संचालित करेंगे।”

उन्होंने कहा, “मैं डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स के साथ काम करूंगा और मैं मेरा समर्थन करने वालों और नहीं करने वालों के लिये भी उतनी ही मेहनत से काम करूंगा।” उन्होंने लिखा, “क्योंकि यह राष्ट्रपति का काम है।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के शासन के दौरान “2,30,000 से ज्यादा अमेरिकियों की कोविड-19 से मौत हुई, तीन करोड़ लोगों के काम के घंटे कम हो गए, नौकरियां छूट गईं या तनख्वाह कम हो गई और हर पांच में से एक छोटा कारोबार बंद हो गय।”

बाइडेन ने मतदाताओं से पूछा, “क्या आप चार साल पहले से बेहतर स्थिति में हैं?”

करीब 9.9 करोड़ मतदाताओं ने अग्रिम मतदान किया है, जिससे देश सदी में सबसे ज्यादा मतदान वाले चुनाव की तरफ बढ़ रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां