लाइव न्यूज़ :

भारत का गलत नक्शा दिखाकर विवादों में घिरे ट्रंप जूनियर

By भाषा | Updated: November 5, 2020 01:11 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, चार नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर चुनाव में समर्थन को लेकर विश्व का एक नक्शा पोस्ट कर विवादों में घिर गए। इसमें उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के समर्थक देशों को लाल और नीले रंग में दिखाया। भारत का भी गलत नक्शा दिखाते हुए इसमें कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों को अलग तरीके से दिखाया गया।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बीच जूनियर ने ट्रंप विश्व के नक्शे के साथ एक ट्वीट कर कहा कि वह मानचित्र के जरिए चुनाव को लेकर अपना अनुमान जता रहे हैं। एक तरीके से उन्होंने दिखाया कि कुछ देशों को छोड़कर सारी दुनिया उनके पिता और रिपब्लिकन पार्टी का समर्थन कर रही है।

नक्शे में कैलिफोर्निया राज्य, भारत, मैक्सिको, लाइबेरिया, क्यूबा, चीन को नीले रंग में दिखाते हुए कहा कि यहां से डेमोक्रेटिक पार्टी को समर्थन मिल रहा है। भारत को नीले रंग में दिखाया गया, लेकिन जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर को लाल रंग में दिखाया गया। नक्शे में भारत की सीमा का भी गलत चित्रण किया गया।

कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत के रंग से अलग दिखाने के लिए जूनियर ट्रंप की ट्विटर पर जमकर आलोचना की गयी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर