लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में उष्णकटिबंधीय तूफान से हुई भारी बारिश

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:35 IST

Open in App

न्यू ऑर्लीन्स, 19 जून (एपी) अमेरिका के खाड़ी तट पर शनिवार सुबह आए उष्णकटिबंधीय तूफान ‘क्लाउडेट’ से लुइसियाना, मिसीसिप्पी और अलबामा समेत तटीय राज्यों में भारी बारिश हुई और बाढ़ आयी।

मियामी में राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने एक परामर्श में कहा कि न्यू ऑर्लीन्स से 75 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में तूफान आया जिससे 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और वाहनों के फंसे होने की खबरें हैं।

मिसीसिप्पी, अलबामा, फ्लोरिडा और मध्य तथा उत्तरी जॉर्जिया के अंदरुनी हिस्सों में बाढ़ आ गयी है।

कोरोना वायरस की पाबंदियों में ढील देने और गर्मियां नजदीक होने के कारण खाड़ी तट पर कारोबारियों को बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद थी लेकिन तूफान से ऐसी संभावनाएं भी कमजोर हो गयी हैं।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मेक्सिको की खाड़ी के उत्तर की ओर बढ़ रहे तूफान के शनिवार तक अंदरुनी इलाकों तक पहुंचने की उम्मीद है। तूफान के कारण खाड़ी तट के हिस्सों में 25 सेंटीमीटर तक और कुछ इलाकों में 38 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल