लाइव न्यूज़ :

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के राजदूत डेनिस फ्रांसिस चुने गए संरा महासभा के अगले अध्यक्ष, सितंबर में संभालेंगे अध्यक्षता

By भाषा | Updated: June 2, 2023 07:21 IST

संरा महासभा के अगले अध्यक्ष चुने जाने के बाद फ्रांसिस ने महासभा से कहा कि ‘‘शिक्षा सबसे बड़ी तारणहार है जो लोगों के सामाजिक स्तर को उठाती है और इस प्रक्रिया में समाज को मजबूत करती है।’

Open in App
ठळक मुद्देसंरा महासभा के अगले अध्यक्ष का एलान हो गया है। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के राजदूत डेनिस फ्रांसिस को अगल अध्यक्ष चुना गया है। वे सितंबर में होने वाले 78वें सत्र की अध्यक्षता संभालने वाले हैं।

संयुक्त राष्ट्र: त्रिनिदाद एंड टोबैगो के राजदूत डेनिस फ्रांसिस को गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा का अगला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। कैरेबियाई देश के सबसे लंबे समय तक राजदूत रहे फ्रांसिस सितंबर में शुरू होने वाले महासभा के 78वें सत्र की अध्यक्षता संभालेंगे जिसमें दुनियाभर के नेता शामिल होंगे। 

हंगरी के क्साबा कोरोसी की जगह फ्रांसिस की मिली है जिम्मेदारी

फ्रांसिस को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच निर्वाचित किया गया है। वह हंगरी के क्साबा कोरोसी का स्थान लेंगे जो करीब 40 वर्ष तक राजनयिक रहे है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोरोसी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘मैं उनकी सलाह और मार्गदर्शन को याद करूंगा।’’

चुनाव के बाद शिक्षा के लिए क्या बोले फ्रांसिस 

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुकाबले महासभा के प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्य नहीं होते हैं, लेकिन वे विश्व की राय का प्रतिनिधित्व करने के रूप में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ‘‘शांति, समृद्धि, प्रगति और सततता’’ को अपनी प्राथमिकताएं बताया है। अपने चुनाव के बाद फ्रांसिस ने महासभा से कहा कि ‘‘शिक्षा सबसे बड़ी तारणहार है जो लोगों के सामाजिक स्तर को उठाती है और इस प्रक्रिया में समाज को मजबूत करती है।’  

टॅग्स :UN General AssemblyएजुकेशनEducation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!