लाइव न्यूज़ :

"भारत के साथ व्यापार समझौता तभी होगा जब ब्रिटेन को फायदा होगा", ऋषि सुनक ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 6, 2023 13:12 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने से पहले कहा कि भारत-ब्रिटेन में व्यापार समझौता तभी होगा, जब ब्रिटेन को उससे फायदा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि भारत से व्यापार समझौता तभी करेंगे, जब हमें फायदा होगासुनक ने कहा कि उनका दृष्टिकोण भारत के साथ व्यावसायिक संबंधों पर बेहद साफ हैब्रिटेन, यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद व्यापार के अवसरों का विस्तार करने के इच्छुक है

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस सप्ताह के अंत में भारत में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने से बीते मंगलवार को अपने मंत्रियों के साथ हुई एक बैठक में कहा कि वह भारत के साथ तभी व्यापार समझौते पर पहुंचेंगे जब उससे पूरे ब्रिटेन को फायदा होगा।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पीएम सुनक के प्रवक्ता ने इस संबंध में पत्रकारों से कहा, "प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बैठक में कहा कि भारत के साथ फ्री ट्रेड समझौते के बातचीत प्रगति पर है और वह भारत के साथ व्यावसायिक संबंधों पर उसी दृष्टिकोण पर सहमत होंगे, जिससे पूरे ब्रिटेन को लाभ पहुंचे।"

भारत ब्रिटिश व्यापार समझौते को महत्वपूर्ण मानता है क्योंकि उसका लक्ष्य एक बड़ा निर्यातक बनना है, जबकि ब्रिटेन, यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद व्यापार के अवसरों का विस्तार करने के इच्छुक है। मसलन उसे अपनी व्हिस्की, प्रीमियम कारों और कानूनी सेवाओं के लिए व्यापक बाजार की पहुंच मिलेगी।

इसके अलावा बौद्धिक संपदा अधिकार, उत्पत्ति के नियम और एक निवेश संधि जैसे मुद्दों पर भी भारत और ब्रिटेन के बीच अभीआपसी सहमति होनी बाकी है। इसके अलावा ब्रिटेन से ऐसे किसी भी प्रावधान की मांग नहीं करने का आग्रह किया है जो भारत के जेनेरिक दवा उद्योग को कमजोर कर सकता है और दवा उत्पादों को और अधिक महंगा बना सकते हैं।

पिछले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि भारत को इस साल के अंत तक ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत समाप्त होने की उम्मीद है। सीतारमण ने कहा, "मैं यह कहने में गलत नहीं होऊंगी कि ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते के भारत बहुत करीब है।"

टॅग्स :ऋषि सुनकभारतब्रिटेनजी20
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल