लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अमेरिकी जनरल ने अफगानिस्तान से निकासी अभियान के लिए जवानों को शुक्रिया कहा

By भाषा | Updated: September 4, 2021 22:24 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार सितंबर (एपी) अमेरिका के शीर्ष सैन्य जनरल ने पिछले कई हफ्तों में अफगानिस्तान से अमेरिकियों, अफगानों और अन्य लोगों की निकासी के दौरान उनकी सेवा के लिए 10वीं माउंटेन डिवीजन के सदस्यों को धन्यवाद दिया है। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष सैन्य जनरल मार्क मिले ने शनिवार को जर्मनी के राइन ऑर्डिनेंस बैरक में जवानों से मुलाकात की। जवानों के एक समूह से बातचीत में मिले ने उनसे पूछा, ‘‘आप बमबारी के लिए वहां थे?’’ समूह में उपस्थित लोगों ने उत्तर दिया, ‘‘हां, सर।’’ मिले ने कहा, ‘‘आप लोगों ने सराहनीय काम किया, आप सब (थल सेना, नौसेना, मरीन, वायु सेना के कर्मियों) ने 124,000 लोगों को पहुंचाया। लोगों की जान बचायी।’’ सैन्य जनरल ने कहा कि जवानों ने ‘‘एक साथ काम करते हुए, अत्यधिक साहस, अनुशासन और क्षमता दिखाई। यह कुछ ऐसा है जिस पर आपको हमेशा गर्व होना चाहिए... यह एक ऐसा पल होगा, जिसे आप हमेशा याद रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट