लाइव न्यूज़ :

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक सेनेगल में अमेरिका-निर्मित परियोजनाओं को दे रहे बढ़ावा

By भाषा | Updated: November 20, 2021 21:57 IST

Open in App

डकार, 20 नवंबर (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अफ्रीका के तीन देशों के एक सप्ताह के दौरे पर हैं, जिसमें बाइडन प्रशासन को उम्मीद है कि वह कोरोनावायरस महामारी और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में अपने सहयोग को रेखांकित कर सकेगा।

ब्लिंकन अमेरिका-निर्मित आधारभूत परियोजनाओं, सतत विकास, महिला सशक्तीकरण और अन्य मानवाधिकार पहलों को बढ़ावा देने के लिए सेनेगल में थे, ताकि अफ्रीका में लड़खड़ाते लोकतंत्रों को मजबूती मिल सके।

महिला उद्यमियों और अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठकों में, ब्लिंकन ने अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देने और अमेरिकी सामान खरीदने के लाभों पर भी चर्चा की।

चीन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी देश को ऋण के मकड़जाल में फंसाये बिना वहां निवेश करता है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बीच आकर्षक व्यवसाय के लिए प्रतिस्पर्धा होती है।

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने सेनेगल और अमेरिकी कंपनियों के बीच एक अरब डॉलर के चार सड़क, यातायात प्रबंधन और अन्य सौदों पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे में सुधार, नौकरियां पैदा करने और सार्वजनिक सुरक्षा एवं जलवायु के प्रति मनोस्थिति में बदलाव से पता चलता है कि सेनेगल के अंदर प्रभाव महसूस किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि सेनेगल में निवेश, ‘‘लोकतंत्र, पारदर्शिता और कानून के शासन के साथ-साथ नवाचार के हमारे साझा मूल्यों को दर्शाता है।’’

महिला उद्यमियों से बातचीत के दौरान ब्लिंकन ने सेनेगल में समानता को बढ़ावा देने के मामले में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि अभी भी बहुत कुछ किया जाना शेष है, खासकर नया कारोबार शुरू करने के लिए महिलाओं को आसानी से ऋण उपलब्ध कराने के मामले में।

ब्लिंकन ने सेनेगल के राष्ट्रीय मैकी साल से मुलाकात सहित अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में फ्रेंच में ही बातचीत की, जैसा वह फ्रांस और अन्य फ्रेंच बोलने वाले देशों में करते रहे हैं। डकार के इंस्टीट्यूट पेस्चर में एक कार्यक्रम में भी उन्होंने फ्रेंच में ही अपना सम्बोधन दिया। यह इंस्टीट्यूट अमेरिकी मदद से अगले वर्ष से कोविड-19 रोधी टीकों का उत्पादन शुरू कर देगा।

सेनेगल चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में प्रमुख भागीदार रहा है और पिछले साल इसने अमेरिकी सेना के वार्षिक आतंकवाद विरोधी अभ्यास, फ्लिंटलॉक की मेजबानी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला