लाइव न्यूज़ :

चीन को जवाब देने के लिए ताइवान ने बनाई स्वदेशी पनडुब्बी, बारूदी सुरंगें बिछाने और युद्धपोतों पर हमला करने में सक्षम

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 29, 2023 14:45 IST

दशकों से ताइवान चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को रोकने के लिए पनडुब्बियों का एक बेड़ा बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। अब ताइवान को इसमें सफलता मिली है। ताइवान ने अपनी पहली स्वदेशी पनडुब्बी को दुनिया के सामने पेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान ने अपनी पहली स्वदेशी पनडुब्बी को दुनिया के सामने पेश किया हैसबमरीन को खास तौर पर चीन को जवाब देने के लिए विकसित किया है इसका वजन लगभग 3,000 टन है

नई दिल्ली: चीन आए दिन अपनी सैन्य शक्ति की धौंस ताइवान को दिखाता रहता है। लेकिन अब ताइवान ने भी पूरी तैयारी कर ली है कि अगर चीन ने सैनिक कार्रवाई की हिमाकत की तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा। इसी क्रम में ताइवान ने अपनी पहली स्वदेशी पनडुब्बी को दुनिया के सामने पेश किया है। ताइवान ने डीजल से चलने वाली इस सबमरीन को खास तौर पर चीन को जवाब देने के लिए विकसित किया है।

इस सबमरीन का प्रदर्शन ताइवान के बंदरगाह शहर काऊशुंग में किया गया जो दक्षिण चीन सागर के तट पर है। ताइवान की नौसेना चार दशक से ये सपना देख रही थी कि उसका सपना साकार हो। ताइवानी पनडुब्बी  230 फीट लंबी है।  इसका वजन लगभग 3,000 टन है और यह बारूदी सुरंगें बिछाने और युद्धपोतों पर हमला करने में सक्षम है।

ताइवान इस पनडुब्बी के निर्माण में पिछले सात साल से जुटा हुआ था। ताइवानी राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने पनडुब्बी पर शैम्पेन की एक बोतल तोड़ कर इसका अनावरण किया। इस मौके पर त्साई इंग-वेन ने कहा कि स्वदेशी पनडुब्बियों का निर्माण करना एक लंबी और जटिल यात्रा है जिसे उनके देश ने पूरा करके दिखाया है। इस पनडुब्बी का नाम नॉरवाल रखा गया है। 

बता दें कि दशकों से ताइवान चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को रोकने के लिए पनडुब्बियों का एक बेड़ा बनाने की कोशिश में लगा हुआ है।  बीजिंग इस द्वीप को अपने क्षेत्र का हिस्सा होने का दावा करता है और जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक इस पर नियंत्रण करने की कसम खाई है। आए दिन चीन अपने लड़ाकू विमान और जंगी जहाज ताइवानी सीमा की तरफ भेजा करता है। हालांकि ताइवान लंबे समय से चीन की किसी भी हिमाकत का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। इसमें ताइवान को अमेरिका का साथ भी मिलता है। ताइवान ने अमेरिकी मदद से अन्य सैन्य साजो सामान भी जुटाए हैं। जिनका इस्तेमाल किसी भी संकट की स्थिति में किया जाएगा। 

टॅग्स :TaiwanनेवीअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!