लाइव न्यूज़ :

नेपाल के 'शाही परिवार' पर छाया टिकटॉक का खुमार, पूर्व राजकुमारी और उनकी बेटी का टिक-टॉक वीडियो वायरल

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 9, 2020 22:19 IST

नेपाल की पूर्व राजकुमारी हिमानी शाह और उनकी दो बेटियों का एक नेपाली गाने पर डांस करते हुए टिक-टॉक वीडियो वायरल. हिमानी का ये टिक-टॉप डेब्यू है. हिमानी नेपाल की राजगद्दी के तत्कालीन पूर्व युवराज पारस की वाइफ है. हिमानी का जन्म भारत में हुआ है, वीडियो में अपनी बेटियों पूर्णिका और कृतिका के साथ नेपाली गाने ‘गुरुस को फेड मुनी’ पर डांस कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देहिमानी की बेटी पूर्णिका के टिक-टॉक अकाउंट का नाम माई रिपब्लिका है।हिमानी इस समय थाईलैंड में फंसी हुई हैं, वो अपनी बेटियों से मिलने गई थीं जो पढ़ाई कर रही हैं. 1,800 लोगों ने वीडियो शेयर किया है, नेपाल में मौजूद पूर्व युवराज पारस शाह ने भी वीडियो का शेयर कर लिखा है ‘‘मेरा परिवार’’.

काठमांडू: टिक-टॉक वीडियो का खुमार नेपाल के पूर्व शाही परिवार तक भी पहुंच गया है। नेपाल की पूर्व राजकुमारी हिमानी शाह और उनकी दो बेटियों का एक नेपाली गाने पर नृत्य करने का टिक-टॉक वीडियो वायरल हुआ है। हिमानी पहली बार टिक-टॉक पर सामने आई हैं। उनकी बेटी पूर्णिका ने हाल में अपना टिक-टॉक अकाउंट माई रिपब्लिका नाम से बनाया है। हिमानी नेपाली राजगद्दी के तत्कालीन उत्तराधिकारी पूर्व युवराज पारस की पत्नी हैं। भारत में जन्मी हिमानी वीडियो में अपनी बेटियों पूर्णिका और कृतिका के साथ नेपाली गाने ‘गुरुस को फेड मुनी’ पर नृत्य करती नजर आ रही हैं।

हिमानी इस समय कोरोना वायरस की महामारी को नियंत्रित करने के लिए वैश्विक यात्रा पर लगी रोक की वजह से थाईलैंड में फंसी हुई हैं। वह अपनी बेटियों से मिलने गई थीं जो वहां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। काले रंग के परिधान में 43 वर्षीय हिमानी बेटियों के साथ कदम से कदम मिला कर नृत्य करती हुई दिख रही हैं।

इस वीडियो को पूर्णिका ने सोमवार को टिक टॉक अकाउंट पर अपलोड किया था और अब यह नेपालियों के बीच वायरल हो गया है। पूर्णिका ने वीडियो के साथ लिखा, ‘‘ हमें यह हमारी मां से मिला है। पूरी ईमानदारी से हम कह रहे हैं हमारी मां खास हैं।’’ पूर्णिका के इस वीडियो को मंगलवार सुबह तक 17 हजार लोग पसंद कर चुके हैं जबकि करीब एक हजार लोगों ने टिप्पणी की है। वहीं करीब 1,800 लोगों ने वीडियो का साझा किया है। इस समय नेपाल में मौजूद पूर्व युवराज पारस शाह ने भी वीडियो का साझा करते हुए लिखा है ‘‘मेरा परिवार’’। 

टॅग्स :नेपालटिक टोकवायरल वीडियोथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो