लाइव न्यूज़ :

तमिल टाइगर विद्रोहियों के बीच हुए गृह युद्ध की समाप्ति के बाद से हजारों लोग ‘मर चुके’ हैं : श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे

By भाषा | Updated: January 21, 2020 15:31 IST

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न संघर्षों के कारण 20 हजार से अधिक लोग लापता हैं। श्रीलंकाई तमिलों के साथ उत्तर और पूर्व में तीन दशक तक चले अलगाववादी युद्ध सहित अन्य संघर्षों में कम से कम एक लाख लोग मारे गए। तमिलों ने आरोप लगाए कि 2009 में समाप्त हुए युद्ध के अंतिम चरण में हजारों लोगों की हत्या कर दी गई, जब सरकारी सुरक्षा बलों ने लिबरेशन टाईगर्स ऑफ तमिल इलम (लिट्टे) के प्रमुख वेल्लुपिल्लई प्रभाकरण को मार गिराया था।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका की सेना ने आरोपों से इंकार करते हुए दावा किया था कि उसने लिट्टे के नियंत्रण से तमिलों को मुक्त कराने के लिए मानवीय अभियान चलाया था।अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने दावा किया कि युद्ध के अंतिम चरण में कम से कम 40 हजार तमिल नागरिक मारे गए लेकिन सरकार ने आंकड़ों का खारिज कर दिया।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे ने पहली बार स्वीकार किया कि एक दशक से भी अधिक समय पहले सरकार और तमिल टाइगर विद्रोहियों के बीच हुए गृह युद्ध की समाप्ति के बाद से लापता हजारों लोग ‘‘मर चुके’’ हैं। ‘कोलंबो गजट’ ने खबर दी कि श्रीलंका में तमिल अलगाववादी विद्रोहियों के साथ करीब 30 वर्ष तक चले गृह युद्ध को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गोटाभाया राजपक्षे ने पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक हाना सिंगर से कहा कि आवश्यक जांच पूरी होने के बाद इन लापता लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के कदम उठाए जाएंगे। 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न संघर्षों के कारण 20 हजार से अधिक लोग लापता हैं। श्रीलंकाई तमिलों के साथ उत्तर और पूर्व में तीन दशक तक चले अलगाववादी युद्ध सहित अन्य संघर्षों में कम से कम एक लाख लोग मारे गए। तमिलों ने आरोप लगाए कि 2009 में समाप्त हुए युद्ध के अंतिम चरण में हजारों लोगों की हत्या कर दी गई, जब सरकारी सुरक्षा बलों ने लिबरेशन टाईगर्स ऑफ तमिल इलम (लिट्टे) के प्रमुख वेल्लुपिल्लई प्रभाकरण को मार गिराया था।

श्रीलंका की सेना ने आरोपों से इंकार करते हुए दावा किया था कि उसने लिट्टे के नियंत्रण से तमिलों को मुक्त कराने के लिए मानवीय अभियान चलाया था। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने दावा किया कि युद्ध के अंतिम चरण में कम से कम 40 हजार तमिल नागरिक मारे गए लेकिन सरकार ने आंकड़ों का खारिज कर दिया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने राजपक्षे के हवाले से बताया कि लापता लोगों के मुद्दे के समाधान के लिए उन्होंने योजना बना ली है। 

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल