लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप पर कुछ इस तरह 20 वर्षीय शूटर ने किया हमला, सामने आया क्राइम सीन का पहला वीडियो

By आकाश चौरसिया | Updated: July 14, 2024 14:41 IST

Donald Trump Rally Firing: डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद पहली बार वीडियो सामने आया, जिसमें 20 वर्षीय शूटर को देखा गया कि वो किस तरह से अपने निशाना उन पर साधे हुए था। आइए जानते आगे क्या हुआ..

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद पहला क्राइमसीन का सामने आया वीडियोअनोखे अंदाज में शूटर ने साध रखा था निशानाये घटना ऐसे वक्त में हुई जब देश में आगामी राष्ट्रपति चुनाव का माहौल बना हुआ है

Donald Trump Rally Firing: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने का प्रयास शनिवार को उनकी चुनावी रैली के दौरान हुआ। जब हमलावर ने उनपर मंच से करीब बनी छत पर निशाना साधते हुए गोलियां बरसा दीं, हालांकि इस हमले में ट्रंप बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन रैली में मौजूद एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी और दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। इस बीच हमला करने वाली की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के रूप में हुई, जो बीथल पार्क में रहता है, उसे इस क्राइम सीन के बाद सीक्रेट एजेंसी के जवानों ने मौत के घाट उतार दिया। आगामी राष्ट्रपति चुनावों को लेकर ये सभा डेमोक्रेट कैंडिडेट ट्रंप की पेंसिलवेनिया के बटलर में आयोजित हुई थी।

गौरतलब है कि घटना के बाद वो वीडियो सामने आया है जब हमलावर मैथ्यू डोनाल्ड पर फायर करता हुआ दिख रहा है, इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति लोगों को संबोधित कर रहे थे। सामने आए इस फुटेज में हमलावर ट्रंप को निशाना बनाते हुए फायरिंग की मुद्रा में दिख रहा है। कुछ ही क्षण बाद उसके गोली चलाते ही मौके पर गोलियों की आवाज गूंजती है, जिससे उपस्थित लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

78 वर्षीय ट्रंप बटलर में आउटडोर रैली में बोल रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि गोलियां चलते समय वह अपना कान पकड़ लेते हैं। भीड़ चिल्लाने लगी और कोई बार-बार चिल्ला रहा था, "नीचे उतरो!" इसके बाद सीक्रेट एजेंसी के जवान पूर्व राष्ट्रपति को बचाने के लिए आगे बढ़ जाते हैं और किसी तरह उन्हें मंच से नीचे लाकर अस्पताल भेजा जाता है।

जब ट्रंप को मंच से नीचे उतारा गया तो उनके कान से खून बह रहा था। अराजकता के बावजूद, ट्रंप हवा में अपनी मुट्ठी लहराने में कामयाब रहे और रैली में शामिल हुई भीड़ को हिम्मत बरकरार रखने वाली विकट्री साइन उन्हें दिखाया। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकावाशिंगटनWhite Houseजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा