सीरिया में हालात खराब, आधी आबादी यानि एक करोड़ से अधिक लोगों को सहायता की जरूरतः संयुक्त राष्ट्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 15, 2019 01:39 PM2019-11-15T13:39:27+5:302019-11-15T13:39:27+5:30

लोकॉक ने सुरक्षा परिषद को बताया कि विपक्ष नियंत्रित उत्तरी सीरिया के 40 लाख लोगों को संयुक्त राष्ट्र सीमा पार सहायता मुहैया कराई गई है इसमें उत्तर-पश्चिम सीरिया के 27 लाख नागरिक शामिल हैं।

Things are bad in Syria, half the population means more than 10 million people need help: UN | सीरिया में हालात खराब, आधी आबादी यानि एक करोड़ से अधिक लोगों को सहायता की जरूरतः संयुक्त राष्ट्र

बहुत लोग सीमा पार भागेंगे और इससे क्षेत्र में संकट और बढ़ जाएगा।

Highlightsपिछले वर्ष सीरिया के सबसे करीबी सहयोगी रूस ने चीन के साथ प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। लोकॉक ने कहा कि सीमा पार अभियान रुकने से लाखों लोगों को मिल रही मदद रुक जाएगी और भूख तथा बीमारी की घटनाएं बढ़ जाएंगी।

संयुक्त राष्ट्र मानवीय अभियानों के प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा है कि सीरिया की आधी आबादी यानि एक करोड़ से अधिक लोगों को सहायता की जरूरत है लेकिन संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य संगठन औसतन 56 लाख लोगों को मदद पहुंचा पा रहे हैं।

लोकॉक ने सुरक्षा परिषद को बताया कि विपक्ष नियंत्रित उत्तरी सीरिया के 40 लाख लोगों को संयुक्त राष्ट्र सीमा पार सहायता मुहैया कराई गई है इसमें उत्तर-पश्चिम सीरिया के 27 लाख नागरिक शामिल हैं। सीमा पार से सहायता के प्रस्ताव की समयसीमा दिसंबर में समाप्त हो रही है ऐसे में लोकॉक ने परिषद से कहा कि सीमा पार अभियान का कोई विकल्प नहीं है और समयसीमा बढ़ाना अति आवश्यक है।

पिछले वर्ष सीरिया के सबसे करीबी सहयोगी रूस ने चीन के साथ प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी। लोकॉक ने कहा कि सीमा पार अभियान रुकने से लाखों लोगों को मिल रही मदद रुक जाएगी और भूख तथा बीमारी की घटनाएं बढ़ जाएंगी। बहुत लोग सीमा पार भागेंगे और इससे क्षेत्र में संकट और बढ़ जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह उत्तर पश्चिम सीरिया के हालात से बेहद चिंतित हैं। लोकॉक के अनुसार पिछले दो दिनों में इदलिब और आसपास के क्षेत्रों में 100 से अधिक हवाई हमलों की सूचना है।

Web Title: Things are bad in Syria, half the population means more than 10 million people need help: UN

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे