लाइव न्यूज़ :

काबुल हवाई अड्डे के पास दो नहीं बल्कि एक स्थान पर हुआ था हमला: पेंटागन

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 अगस्त (एपी) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा है कि काबुल हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को केवल एक स्थल पर हमला हुआ था न कि दो स्थलों पर, जैसा कि पहले कहा गया था। पेंटागन ने कहा कि इस्लामिक स्टेट के एक आत्मघाती हमलावर ने एबी गेट पर हमला किया जहां अफगानों की भीड़ थी जो काबुल हवाई अड्डे के भीतर घुसना चाहते थे। पेंटागन के ज्वाइंट स्टाफ के क्षेत्रीय अभियान के उप निदेशक मेजर जनरल हेंक टेलर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि हवाई अड्डे के निकट बैरोन होटल पर कोई दूसरा धमाका नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि एबी गेट पर बम हमले के बाद गेट की उत्तरी दिशा से गोलीबारी की गई। टेलर ने कहा कि उनके पास गोलीबारी करने वालों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."