लाइव न्यूज़ :

लंदन में होगी विश्व की सबसे कीमती व्हिस्की की नीलामी

By भाषा | Updated: February 8, 2020 06:30 IST

शुक्रवार को शुरू हो रही नीलामी के पहले चरण में दस दिन में शराब की 1,949 बोतलें बेची जाएंगी जिसमें साठ साल पुरानी दुर्लभ मैकलान और पचास साल पुरानी स्प्रिंगबैंक व्हिस्की शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देपेप्सी बॉटलिंग कंपनी के दिवंगत कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गुडिंग के निजी संकलन में रखी विश्व की कुछ दुर्लभ और सबसे महंगी व्हिस्की की शुक्रवार को नीलामी शुरू की गई। शराब की नीलामी करने वाली कंपनी ने कहा कि यह “सर्वोत्तम संकलन” है। गुडिंग के संकलन में सौ साल पुरानी व्हिस्की भी है जिनकी कीमत दस लाख पौंड से अधिक होने की संभावना है।

पेप्सी बॉटलिंग कंपनी के दिवंगत कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गुडिंग के निजी संकलन में रखी विश्व की कुछ दुर्लभ और सबसे महंगी व्हिस्की की शुक्रवार को नीलामी शुरू की गई।

शराब की नीलामी करने वाली कंपनी ने कहा कि यह “सर्वोत्तम संकलन” है। गुडिंग के संकलन में सौ साल पुरानी व्हिस्की भी है जिनकी कीमत दस लाख पौंड से अधिक होने की संभावना है।

नीलामी में स्कॉच व्हिस्की की 3900 बोतलें दो चरण में बेची जाएंगी। शुक्रवार को शुरू हो रही नीलामी के पहले चरण में दस दिन में शराब की 1,949 बोतलें बेची जाएंगी जिसमें साठ साल पुरानी दुर्लभ मैकलान और पचास साल पुरानी स्प्रिंगबैंक व्हिस्की शामिल है।

पिछले साल अक्टूबर में सोथबी में 15 लाख पौंड में बिकी मैकलन विश्व की सबसे कीमती शराब थी। गुडिंग के संकलन की नीलामी के दूसरे चरण में दस अप्रैल से बीस अप्रैल के बीच शराब बेची जाएगी।

पेप्सी बॉटलिंग कंपनी शुरू करने वाले जेम्स गुडिंग के पोते रिचर्ड गुडिंग का 2014 में निधन हो गया था।

टॅग्स :अजब गजबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल