लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में अगली सरकार बनने का रास्ता साफ, मर्केल युग का होगा अंत

By भाषा | Updated: November 24, 2021 20:05 IST

Open in App

बर्लिन, 24 नवंबर (एपी) जर्मनी की अगली सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रहे तीनों दल बुधवार को गठबंधन समझौते को अंतिम रूप देंगे। संभावित गठबंधन के दो सहयोगियों ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही लंबे समय से देश पर शासन कर रहीं चांसलर एंजेला मर्केल का दौर खत्म हो जाएगा और मौजूदा वित्त मंत्री तथा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी नेता ओलाफ शॉल्त्स आने वाले दिनों में उनका स्थान ले सकते हैं।

राष्ट्रीय चुनाव में 26 सितंबर को मामूली जीत के बाद से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत कर रही है। पर्यावरणवादी ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि समझौते का ब्योरा बुधवार दोपहर बाद पेश किया जाएगा।

अभी तक देश की किसी राष्ट्रीय सरकार में त्रिपक्षीय गठबंधन को नहीं आजमाया गया है। अगर तीनों दलों के सदस्य समझौते को अंतिम रूप देते हैं तो यह देश की पारंपरिक बड़ी पार्टियों के मौजूदा महागठबंधन की जगह लेगा। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी मर्केल सरकार में जूनियर सहयोगी रही है।

मर्केल पांचवें कार्यकाल के लिए होड़ में नहीं थीं। सोशल डेमोक्रेटिक नेता ओलाफ शॉल्त्स उनका स्थान ले सकते हैं। गठबंधन के लिए समझौते की खबर ऐस समय आई जब मर्केल ने संभवत: अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। वित्त मंत्री शॉल्त्स ने 67 वर्षीय मर्केल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया जो 2005 से जर्मनी का नेतृत्व कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर