लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने मास्को का दौरा किया, अमेरिका द्वारा शांति समझौते के सम्मान की उम्मीद जताई

By भाषा | Updated: January 29, 2021 22:44 IST

Open in App

मास्को, 29 जनवरी (एपी) रूस की राजधानी मास्को में पहले दौर की वार्ता के बाद तालिबान ने शुक्रवार को कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि अमेरिका मई तक अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की पूरी तरह वापसी के संकल्प को पूरा करेगा।

दो दिवसीय दौरे पर आए तालिबानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई ने जोर दिया कि संगठन ने कतर में पिछले साल अंतिम रूप लेने वाले समझौते का सम्मान किया है। प्रतिनिधिमंडल ने रूस के कई वरिष्ठ राजनयिकों से भी मुलाकात की।

पेंटागन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि तालिबान अफगानिस्तान में हिंसा कम करने के वादे पर खरा नहीं उतरा है, ऐसे में मई तक सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।

रूस की समाचार एजेंसियों ने स्तानिकजई ने हवाले से कहा कि तालिबान समझौते का अनुसरण कर रहा है।

तालिबानी नेता ने कहा, ‘‘ अमेरिकी पक्ष के साथ समझौता करने के बाद से हम किसी भी उग्र कार्रवाई में शामिल नहीं हैं। हम उम्मीद जताते हैं कि अमेरिका दोहा में किए गए समझौते का सम्मान जारी रखेगा जोकि उसके हित में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां