लाइव न्यूज़ :

चीन ने लागया दिमाग, भारत में बेतहाशा बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम, अमेरिका की भी हालत खराब

By भारती द्विवेदी | Updated: July 22, 2018 17:37 IST

इससे दोनों देश के शक्ति प्रदर्शन का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ेगा। चीन करेंसी वार के बाद 5000 अरब डॉलर के ग्लोबल फॉरेन एक्सचेंज पर पड़ेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जुलाई: पिछले कुछ दिनों से दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका और चीन में ट्रेड वार चल रहा है। पहले अमेरिका ने चीन के खिलाफ कदम उठाते हुए चीन के 200 अरब डॉलर के प्रोडक्ट पर 10 फीसदी का शुल्क लगाया था। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में चीनी ने भी अमेरिकी निर्यात पर शुल्क लगा दिया है। लेकिन अब चीन एक बड़ी ही चतुराई भरा कदम उठाया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति करेंसी वार कह रहे हैं। लेकिन चिंता की बात वह नहीं है। चिंता की बात भारत के लिए ये है कि चीन के इस कदम से भारत में पेट्रोल की कीमतों में उछाल आ सकता है।

असल में, दोनों देशों के बीच चल रहे ट्रेड वार को आगे ले जाते हुए अब चीन ने अपनी करेंसी युआन को डॉलर के मुकाबले कम कर दिया है। जिससे अब ये ट्रेड वार 'करेंसी वार' में बदल गई है। इसके मायने यह हैं कि चीन ने युआन को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक फीसदी से ज्यादा कम कर दियाा है। इसके बाद युआन एक साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। साथ ही युआन के और नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है। इसका मतलब यह होता है कि चीन की करेंसी की तुलना में अमेरिकी डॉलर की कीमत पहले से ज्यादा हो जाएगी। इससे चीन को यह फायदा होगा कि उसका निर्यात बढ़ जाएगा। क्योंकि दाम कम होने पर लोग उसके यहां से ज्यादा वस्तुएं खरीदने लगेंगे। दूसरी ओर अमेरिका के डॉलर की कीमत ज्यादा होने के चलते दूसरे देश वहां से आयात करने से कतराएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस ओर ध्यान खींचा है। चीन जानबूझकर अपनी करेंसी कमजोर कर रहा है।

इससे दोनों देश के शक्ति प्रदर्शन का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ेगा। चीन करेंसी वार के बाद 5000 अरब डॉलर के ग्लोबल फॉरेन एक्सचेंज पर पड़ेगा। इसके बाद पेट्रोल-डीजल समेत कई अन्य वस्तुएं मंहगी हो जाएंगी। डॉलर का और शक्तिशाली  होने के बाद डेवलपिंग कंट्री को ज्यादा आयात शुल्क भरना होगा। पेट्रोलियम पर भी आयात शुल्क बढ़ेगा। ऐसा होने के बाद पहले से ही पेट्रोल-डीजल की मार झेल रही भारत की जनता और ज्यादा मंहगाई झेलने को मजबूर होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीअमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रंपजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट