लाइव न्यूज़ :

माली के राष्ट्रपति ने हिरासत में रहते हुए इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:48 IST

Open in App

बमाको (माली), 26 मई माली के अंतरिम राष्ट्रपति ने हिरासत में रहते हुए इस्तीफा दे दिया है। सेना ने उन्हें और प्रधानमंत्री को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार कर लिया था।

माली में 18 महीने पहले असैन्य सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया के तहत बनी अंतरिम सरकार के राष्ट्रपति के इस्तीफे से संकट से जूझ रहा देश और अस्थिरता की ओर चला गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब पश्चिम अफ्रीकी देशों के क्षेत्रीय समूह के प्रतिनिधि राजनीतिक संकट में मध्यस्थता करने के लिए माली पहुंचे हैं।

संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों ने माली की सेना से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को रिहा करने का आग्रह किया है।

सेना के एक अधिकारी के अनुसार राष्ट्रपति बाह एन'डाव ने बुधवार को अपना इस्तीफा पूर्व सैन्य शासक तथा अंतरिम उप राष्ट्रपति कर्नल आसिमी गोइता को सौंपने से पहले प्रधानमंत्री मोक्टर ओउने को बर्खास्त कर दिया था। गोइता ने 2020 में माली में तख्ता पलट का नेतृत्व किया था।

मध्यस्थता में शामिल एक पश्चिम अफ्रीकी राजनयिक ने भी राष्ट्रपति के इस्तीफे और प्रधानमंत्री को बर्खास्त किये जाने की पुष्टि की है।

दोनों अधिकारियों ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर यह जानकारी दी है।

अभी यह साफ नहीं हुआ है कि दोनों नेताओं को किन हालात में हिरासत में रखा जा रहा है।

राजनयिक ने कहा कि गोइता सत्ता हस्तांतरण पर नियंत्रण के लिए अधिकारों को अपने हाथ में लेना चाहते हैं।

गोइता ने मंगलवार को माली पर नियंत्रण वापस लेते हुए कहा था कि उन्होंने इन आरोपों के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को हटा दिया है कि दोनों ने बिना उनके परामर्श के नयी सरकार बना ली।

सेना ने दोनों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके कुछ घंटे पहले ही दोनों ने नयी कैबिनेट की घोषणा की थी जिसमें दो प्रमुख पूर्व सैन्य नेताओं के नाम शामिल नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर