लाइव न्यूज़ :

हिंदू लड़कियों के अपहरण मामले में मोदी सरकार की चेतावनी के बाद हरकत में पाकिस्तान, घटना पर व्यक्त की चिंता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 10:37 IST

बाहरी मामलों के मंत्रालय ने हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग लड़कियों के अपहरण के हालिया मामलों पर पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को शुक्रवार को तलब किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान न जाहिर करने की शर्त पर एक शख्स ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारी को इस तरह की घटनाओं को लेकर भारत की "गंभीर चिंताओं" के बारे में बताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार दो नाबालिग शांति मेघवाड और सरमी मेघवाड का 14 जनवरी के अपहरण हो गया था।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़कियों के साथ अपहरण के बाद हुई घिनौनी घटना को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के अधिकारी को तलब किया। इसके बाद हरकत में आई पाकिस्तान सरकार ने इस घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटना ना हो ऐसा प्रयास करने का दावा किया है।

बता दें कि बाहरी मामलों के मंत्रालय ने हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की नाबालिग लड़कियों के अपहरण के हालिया मामलों पर पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को शुक्रवार को तलब किया था।

पहचान न जाहिर करने की शर्त पर एक शख्स ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारी को इस तरह की घटनाओं को लेकर भारत की "गंभीर चिंताओं" के बारे में बताया गया था। रिपोर्ट के अनुसार दो नाबालिग शांति मेघवाड और सरमी मेघवाड का 14 जनवरी के अपहरण हो गया था। दोनों पाकिस्तान के सिंध प्रांत  के थरपारकर जिले के उमर गांव की रहने वाली हैं जहां हिंदू आबादी बहुत अधिक है। 

दूसरी घटना एक अन्य हिंदू लड़की महक की है जिसका जकोबाबाद जिले से 15 जनवरी को अपहरण कर लिया गया। शख्स ने बताया कि भारतीय नागरिक समाज द्वारा अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की लड़कियों के साथ होने वाली अपराधों पर चिंता जताई जा रही है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?