लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3000 के पार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 12:46 IST

Open in App

कोलंबो, 30 जून श्रीलंका में 45 और लोगों के कोरोना वायरस से जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या 3000 के पार चली गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी।

देश में अब तक महामारी के 257,000 से अधिक मामले आ चुके हैं और मंगलवार तक 223,400 लोग संक्रमण मुक्त हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि करीब 27 लाख लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है जिसमें करीब पांच लाख लोगों ने दूसरी खुराक भी ले ली है। देश में टीके लगने की शुरुआत भारत से उपहार के तौर पर मिले कोविशील्ड-एस्ट्राजेनेका टीकों से हुई थी। द्वीपीय देश ने मुख्यत: चीन से टीकों का आयात किया और रूस से स्पूतनिक वी टीके भी मंगाए।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने फाइजर टीकों का ऑर्डर दिया है जबकि डब्ल्यूएचओ की कोवैक्स सुविधा के तहत मॉर्डना टीकों की खेप मिलने की संभावना है। श्रीलंका ने टीके खरीदने के लिए एशियाई विकास बैंक से 15 करोड़ डॉलर का कर्ज लेने का फैसला किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार से संबंधित इलाकों के चिकित्सा अधिकारी की निगरानी में घर पर कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बंदोबस्त करने शुरू कर दिए हैं। घर पर इलाज के संबंध में एक हॉटलाइन खोली गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर