लाइव न्यूज़ :

फाइजर का टीका 16 से 39 आयु वर्ग को लगाने की खबर स्वागत योग्य

By भाषा | Updated: August 21, 2021 12:32 IST

Open in App

(कैथरीन बेनेट, डेकिन विश्वविद्यालय में महामारी विज्ञान की अध्यक्ष)गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया), 21 अगस्त (द कन्वरसेशन) प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को एलान किया कि फाइजर का टीका 30 अगस्त से 16 से 39 वर्ष की आयु वाले सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए उपलब्ध होगा।इससे यह संकेत मिलता है कि ऑस्ट्रेलिया की 70 प्रतिशत आबादी को नवंबर तक और 80 प्रतिशत को दिसंबर तक पूरी तरह से टीका लगा दिया जाएगा। युवाओं में कोविड-19 संक्रमण की अधिक दर और संक्रमण फैलाने में उनकी भूमिका को देखते हुए यह एक अच्छी खबर है। इस समूह में टीकाकरण बढ़ाना वायरस पर नियंत्रण पाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।युवाओं को टीका लगाना क्यों महत्वपूर्ण है :न्यू साउथ वेल्स में हमने युवाओं में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बारे में सुना। हम विक्टोरिया में भी यह सुन रहे हैं। यह इसलिए क्योंकि इस आयु वर्ग के लोगों की गतिविधियां अधिक हैं। महामारी के दौरान संक्रमण के अधिक मामले 20 से 39 आयु वर्ग के लोगों में आए हैं। न्यू साउथ वेल्स से आ रहे आंकड़ें भी यह संकेत देते हैं कि महामारी की शुरुआत के मुकाबले अब अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की अधिक संख्या युवाओं की है।डोहर्टी इंस्टीट्यूट ने हाल ही में बताया कि युवा और कामकाजी श्रेणी के लोग कोविड-19 संक्रमण को अधिक फैला रहे हैं और उसने कहा कि 20 तथा 30 वर्ष की आयु श्रेणी वाले लोगों को टीका लगाने से संक्रमण की दर कम होगी।फाइजर का कोविड-19 रोधी टीका 16 से 39 आयु वर्ग के लोगों को लगाने से संक्रमण की दर कम होगी। एस्ट्राजेनेका को न भूलें :यह खबर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो फाइजर टीका लगवाने के लिए योग्य होने का इंतजार कर रहे थे और अब वे टीका लगवाने के लिए जल्द से जल्द समय लेने की कोशिश करेंगे। लेकिन उन्हें हफ्तों तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाने पर विचार कर रहे हैं या आपने इसके लिए समय ले लिया है तो एस्ट्राजेनेका का टीका ही लगवा लें।यह प्रभावी टीका है और इसकी खुराक लेने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा बहुत कम है।मिश्रित टीका लगवाने के बारे में क्या कहा जा सकता है?कई देशों में अलग-अलग टीकों की खुराक लेने की संभावनाएं तलाशी जा रही है। एक ही टीके की दो खुराक लेने के बजाय अलग-अलग टीके की खुराक लेना अधिक प्रभावी हो सकता है। डेल्टा स्वरूप के फैलने के बीच टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण होता जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!