लाइव न्यूज़ :

फर्टिलिटी इंडस्ट्री का सही तरीके से विनियमन नहीं; भावी माता-पिता को हो सकती है मुश्किल

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:25 IST

Open in App

(नाओमी केन, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया और डेना शार्प, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया) शार्लोट्सविले/ सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), 25 अगस्त (द कन्वरसेशन) भ्रूणविज्ञानी जोसेफ कोनाघन जब चार मार्च, 2018 को सैन फ्रांसिस्को के पैसिफिक प्रजनन केंद्र में काम पर पहुंचे, तो कुछ भी गड़बड़ नहीं था। उन्होंने केंद्र के क्रायोजेनिक टैंकों का नियमित निरीक्षण किया जिनमें जैविक रूप से अपनी संतान होने की उम्मीद लगाए ग्राहकों के लिए अंडों एवं भ्रूणों को जमे हुए रूप में भंडारण कर रखा गया था। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा देखा जो सामान्य नहीं था, यह आपातकालीन स्थिति थी। टैंक संख्या चार के भीतर की तरल नाइट्रोजन लगभग पूरी खत्म हो गई थी। कोनाघन और उनके स्टाफ ने जमी हुई प्रजनन सामग्री के 80 धातु के बक्सों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बक्सों में रखी सामग्री गर्म हो चुकी थी, जिससे 1,500 अंडों और 2,500 भ्रूणों को नुकसान पहुंच चुका था या बर्बाद हो चुके थे। कुछ अंडे एवं भ्रूण ऐसे जोड़ों के थे जो जमे हुए भ्रूण से अपने परिवार को आगे बढ़ाने की उम्मीद में ओहायो में अपने घर से यहां पहुंचने की मशक्कत करते थे। 40 की उम्र की आस-पास की एक अकेली महिला उम्मीद कर रही थी कि वह जल्द ही अपने संरक्षित अंडों का उपयोग सही जीवनसाथी के साथ कर पाएगी। कई लोगों के लिए, बांझपन एक बहुत अहम चुनौती है: अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में, 12.7% अमेरिकी महिलाओं ने बांझपन से मुक्ति दिलाने वाली सेवाओं की मांग की थी। प्रजनन उद्योग(फर्टिलिटी इंडस्ट्री) के नियमन के विशेषज्ञ के रूप में, हम उन लोगों की सुरक्षा के बारे में चिंतित हैं जिन्हें इन सेवाओं की आवश्यकता है। उद्योग को लेकर अमेरिका में बहुत कम निरीक्षण किया जाता है और टैंक में गड़बड़ी समेत क्लीनिकों की अन्य समस्याओं की रिपोर्ट करने को आवश्यक नहीं बनाया गया है। जैसा कि सैन डिएगो लॉ स्कूल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डोव फॉक्स ने एक रिपोर्टर को बताया: "ये टैंक विशेष रूप से, इन्हें रसोई के उपकरणों या कृषि उपकरणों से ज्यादा बेहतर ढंग से विनियमित नहीं किया जाता है।" मामूली नियमनसहायता से होने वाला प्रजनन अब कई अरब डॉलर का उद्योग बन गया है। अमेरिका में ऐसे 440 से ज्यादा क्लीनिक हैं। ब्रिटेन सहित अन्य औद्योगिक देशों में, प्रजनन उपचार की निगरानी स्वतंत्र, व्यापक नियामकों द्वारा की जाती है। अमेरिका में, सरकारी विनियमन इतना मामूली है कि अमेरिकी प्रजनन उद्योग को "वाइल्ड वेस्ट" यानी अव्यवस्थित पश्चिमी अमेरिका कहा जाता है। अमेरिकी सांसदों ने काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है: गर्भपात पर विवादास्पद लड़ाई ने गर्भाधान या भ्रूण से संबंधित किसी भी मुद्दे के आसपास एक राजनीतिक युद्धक्षेत्र का निर्माण किया है। न्यूनतम नियमन संघीय, राज्य और पेशेवर संस्थाओं के बीच फैले हुए हैं। इस बीच, अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र सीमित निरीक्षण, ऑडिटिंग या हर साल क्लीनिक के केवल एक नमूने का निरीक्षण करने की पेशकश करता है। वह भी ज्यादातर डेटा के प्रमाणीकरण के लिए। बहुत से लोग जो किसी दिन आनुवंशिक रूप से संबंधित बच्चा होने की आशा रखते हैं, उन्हें प्रजनन विशेषज्ञों, क्लीनिकों और उपकरण निर्माताओं पर अपना भरोसा रखना चाहिए जो आवश्यक सेवाएं और उपकरण प्रदान करते हैं। यहां तक कि न्यूनतम विनियमन से भी यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि भविष्य में दूसरों को विनाशकारी नुकसान से बचाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा