लाइव न्यूज़ :

चीन में बुजुर्गों को भी अब लगेगा कोविड-19 टीका, लेकिन सिर्फ एक खुराक

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:56 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 30 मार्च चीन ने 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की अपनी योजना की अंतत: घोषणा कर दी लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही खुराक लगाई जाएगी और ‘बूस्टर’ नहीं दिया जाएगा क्योंकि इसकी अनुशंसा फिलहाल नहीं की गई है। मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को यह कहा गया।

सरकारी ग्लोबल टाइम्स की खबर के मुताबिक चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक चीन में 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड-19 रोधी टीके दिये जा चुके हैं लेकिन ये सिर्फ 18 से 59 साल के लोगों को दिये गए। इसमें कहा गया कि 59 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका दिया जाना अभी बाकी है।

चीन यह भी कहता है कि उसने करीब 10 करोड़ टीके विदेश भेजे हैं लेकिन अपने बुजुर्गों को टीका लगाना अभी बाकी है।

हाल में जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चीन में 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी 26 करोड़ से ज्यादा है।

एनएचसी ने कोविड-19 टीकाकरण को लेकर सोमवार को अपने पहले आधिकारिक दिशानिर्देश में बताया कि 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा क्योंकि मौजूदा नैदानिक अनुसंधानों के आंकड़ों ने नजर आता है कि टीके वरिष्ठ नागरिकों के लिये सुरक्षित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी कहा गया कि कोविड-19 टीकों की ‘बूस्टर’ खुराक दिये जाने की सिफारिश अभी नहीं की गई है।

दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिये फिलहाल टीकाकरण की सिफारिश नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां