लाइव न्यूज़ :

खाशोगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक को इसके प्रदर्शन में मुश्किलों का था अहसास

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:44 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, छह जनवरी (एपी) सनडांस फिल्म महोत्सव में ‘द डिसिडेंट’ के प्रदर्शन के पहले से ही इसके निर्देशक ब्रायन फोगेल को आशंका थी कि पत्रकार जमाल खाशोगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को दर्शकों के लिए सामने लाने में मुश्किलें होंगी।

पिछले साल जनवरी में सनडांस फिल्म महोत्सव में ‘द डिसिडेंट’ बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। इससे पहले, ओलंपिक में डोपिंग पर आधारित फोगेल की ‘इकारस’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का एकेडमी अवार्ड मिला था।

‘द डिसिडेंट’ में खाशोगी की हत्या से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग, खशोगी की मंगेतर हैटिस सेनगीज की भागीदारी और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के सेलफोन को हैक करने समेत सऊदी अरब की भूमिका का भी जिक्र किया गया है।

सनडांस महोत्सव में दर्शकों में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीड हेस्टिंग्स भी थे।

डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के दौरान फोगेल ने मीडिया कंपनियों से फिल्म की विषयवस्तु से नहीं घबराने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सपना है कि वितरक सऊदी अरब के खिलाफ एकजुटता दिखाएं।’’

फोगेल ने उम्मीद जतायी कि नेटफ्लिक्स, अमेजन, एचबीओ और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाने के लिए आगे आएंगे और दुनिया भर के दर्शक खाशोगी की कहानी को देख पाएंगे।

करीब 2000 सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद ‘द डिसिडेंट’ आईट्यून्स, अमेजन और रोकू जैसे ऑनलाइन मंचों पर मांग के आधार पर प्रदर्शित की जाएगी।

सऊदी अरब सरकार की नीतियों के आलोचक रहे खाशोगी की इस्तांबुल में दो अक्टूबर 2018 को हत्या कर दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब