लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सरकार ने गृहमंत्री पटेल के खिलाफ नौकरशाह को परेशान करने के मामले का निपटारा किया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 01:18 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार मार्च गृह मंत्री प्रीति पटेल के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों की पृष्ठभूमि में इस्तीफा देने के बाद नौकरी छोड़ने को मजबूर करने का दावा करने वाले ब्रिटेन के गृह विभाग के पूर्व शीर्ष नौकरशाह ने सरकार के साथ इस मामले में समझौता कर लिया है। गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी।

सर फिलिप रतनाम ने विभाग के स्थाई सचिव के पद से पिछले साल इस्तीफा दिया था। ‘नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने’ के मामले में एफडीए नौकरशाह संघ उनका समर्थन कर रहा था और रोजगार अधिकरण इस मामले पर साल के अंत में सुनवाई करने वाला था।

पटेल ने विभाग में रतनाम को उत्पीड़ित करने संबंधी आरोपों को उसी दौरान खारिज किया था। सूचनाओं के अनुसार, मामले के निस्तारण में पूर्व नौकरशाह को आर्थिक लाभ भी हुआ है, जिसका खुलासा नहीं किया गया है।

ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा है कि उसे ‘सर फिलिप के इस्तीफे से जुड़ी परिस्थितियों पर खेद है।’’

गृह विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सरकार और सर फिलिप के प्रतिनिधी संयुक्त रूप से इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह दोनों पक्षों के हित में है कि रोजगार अधिकरण जाने से बेहतर है इसपर सुलह कर ली जाए।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सरकार इस मामले में जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करती है और सरकार का उसका बचाव करना सही था।’’

एफडीए (फर्स्ट डिविजन एसोसिएशन) द्वारा जारी बयान के अनुसार, रतनाम ने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने मेरे द्वारा उनके खिलाफ किए गए दावों का निपटारा कर दिया है। इन पर सितंबर महीने में रोजगार अधिकरण में सुनवाई होनी थी।’’

रतनाम ने कहा, ‘‘इस सुलह से मेरा अपना मामला सुलझ गया है। एफडीए अलग सुनवाई में उठाए गए बड़े मुद्दों पर आगे बढ़ेगी। मैं अपने करियर के नए स्टेज को लेकर उत्साहित हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी