लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रति फूट रहा खाड़ी के अरब देशों के नागरिकों का गुस्सा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 13:48 IST

Open in App

दुबई, 19 मई (एपी) गाजा पट्टी पर इजराइल के हवाई हमलों और लोगों के मारे जाने की खाड़ी के अरब देशों के लोगों ने एक स्वर में आलोचना की है। ये लोग इजराइल की कड़ी निंदा कर रहे हैं और फलस्तीन के प्रति समर्थन जता रहे हैं।

इजराइल के खिलाफ गुस्सा सड़कों पर प्रदर्शन के जरिए, सोशल मीडिया, अखबारों के आलेखों में देखा जा रहा है जबकि कुछ ही महीने पहले ही यहूदी देश के साथ संबंध स्थापित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी देशों द्वारा समझौते किए गए थे।

विश्लेषकों का कहना है कि इस संघर्ष के चलते सऊदी अरब जैसे अन्य अरब देशों के साथ संबंध सामान्य करने के लिए समझौते करने के इजराइल के प्रयासों को भी झटका लगेगा।

खाड़ी के अरब देशों ने हिंसा की निंदा की है। यहां के लोग भी फलस्तीन के अधिकारों का समर्थन और इजराइल की निंदा खुले शब्दों में कर रहे हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के राजनीतिक विश्लेषक अब्दुखालेक अब्दुल्ला ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने हाल में जो वक्तव्य जारी किया है जिसमें सभी पक्षों से युद्ध को तुरंत बंद करने का आह्वान किया गया है, वह वक्तव्य कुछ और कड़े शब्दों वाला होना चाहिए था तथा इसमें इजराइल का नाम आक्रामणकारी के रूप में होना था।

बहरीन में सामाजिक संस्थाओं ने सरकार से इजराइल के राजदूत को निष्कासित करने की मांग की है।

कुवैत में प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकाली। कतर में सैकड़ों लोगों ने सप्ताहांत पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी जहां हमास के शीर्ष नेता ने भाषण दिया।

यूएई में लोगों ने सोशल मीडिया पर फलस्तीन के प्रति खुलकर समर्थन व्यक्त किया।

पिछले वर्ष संयुक्त अरब अमीरात बीते दो दशक से भी अधिक समय में इजराइल के साथ संबंध स्थापित करने वाला पहला अरब देश बना था। उसके बाद बहरीन, सूडान और मोरक्को ने भी इजराइल के साथ संबंध स्थापित करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां