लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने विश्वासमत जीता

By भाषा | Updated: February 20, 2021 11:20 IST

Open in App

बैंकॉक, 20 फरवरी (एपी) थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा ने शनिवार को संसद में विश्वासमत जीत लिया।

विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार अर्थव्यवस्था को सही तरीके से संभाल नहीं पाई, कोविड-19 टीकाकरण में गड़बड़ी हुई, मानवाधिकारों के उल्लंघन और भ्रष्टाचार के मामले बढ़े हैं। प्रधानमंत्री के अलावा नौ अन्य मंत्री भी विश्वासमत जीतने में कामयाब रहे।

जुलाई 2019 में सत्ता में आने के बाद से यह दूसरी बार है जब प्रयुत के नेतृत्व वाली सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा। पिछले साल फरवरी में प्रयुत और पांच अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने निचले सदन में आसानी से विश्वासमत जीत लिया था।

विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव में उनकी सरकार की, पुलिस अधिकारियों को खुली छूट देने और सोशल मीडिया पर सरकार के आलोचकों की आवाज को दबाने के लिए साइबर यूनिट की स्थापना समेत अन्य शिकायतों को लेकर आलोचना की गयी।

प्रयुत पर सबसे गंभीर आरोप यह लगे थे कि उन्होंने विरोध या आलोचना से बचने के लिए राजशाही का इस्तेमाल कर समाज में विभाजन की खाई को बढ़ाने का काम किया।

विपक्षी ‘मूव फॉरवर्ड पार्टी’ के नेता पीता लिमजारोएन्रात ने कहा, ‘‘प्रयुत की सबसे बड़ी समस्या है कि वह संवैधानिक राजशाही के सिद्धांतों को नहीं समझते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विरोध या आलोचना होने पर प्रधानमंत्री ने अपना बचाव करने के लिए राजशाही का इस्तेमाल किया। यह सही कदम नहीं है और वह प्रधानमंत्री के पद पर रहने के योग्य नहीं हैं।’’

प्रयुत के समर्थन में 272 सांसदों ने वोट किया जबकि अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 206 सदस्यों ने मतदान किया और तीन सदस्य अनुपस्थित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल