लाइव न्यूज़ :

Texas shooting: अपनी दादी को गोली मारने के बाद स्कूल पहुंचा था 18 वर्षीय हमलावर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी बंदूक की तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2022 11:37 IST

स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, उसके छात्रों की आयु पांच वर्ष से 11 वर्ष है। उवाल्डे में पुलिस प्रमुख पेटे अरेडोंडो ने कहा, ‘‘रोब एलीमेंट्री स्कूल में आज पूर्वाह्न 11 बजकर 32 मिनट पर बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए।’

Open in App
ठळक मुद्देहमलावर की पहचान सल्वाडोर रायमोंडो रामोस के रूप में हुई है हमलावर ने स्कूल पहुंचने से पहले अपनी दादी को गोली मारी

अमेरिका के टेक्सास में मास शूटिंग में 22 लोगों की मौत हो गई है। 18 वर्षीय एक बंदूकधारी ने यहां के एक प्राथमिक स्कूल में घुसकर फायरिंग की जिसमें 19 बच्चों समेत 22 लोग मारे गए। हमलावर की पहचान सल्वाडोर रायमोंडो रामोस के रूप में हुई है जो स्कूल के पास के एक इलाके का रहने वाला था। रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने स्कूल पहुंचने से पहले अपने दादी को गोली मारी जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्कूल पहुंचकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। मारे गए लोगों में 19 बच्चे, 2 शिक्षक और उसकी दादी शामिल हैं। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सल्वाडोर भी मारा गया। बताया जा रहा है कि दो अधिकारियों को भी गोली लगी है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बंदूकधारी दो एआर -15 - एक असॉल्ट राइफल - वेरिएंट का उपयोग कर रहा था, संभवतः अर्ध-स्वचालित है। क्योंकि पूरी तरह से स्वचालित हथियारों पर प्रतिबंध है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रामोस के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट था, और उसने रैंडम यूजर को दो बंदूकों की एक तस्वीर भेजी थी। उसने इंस्टाग्राम यूजर से पूछा था कि क्या वह उसकी "गन पिक्स" को रीपोस्ट कर रहा है। इसके साथ ही रामोस ने कहा कि वह उसे एक रहस्य बताना चाहता है। पुलिस को जवाबी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई।

स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, उसके छात्रों की आयु पांच वर्ष से 11 वर्ष है। उवाल्डे में पुलिस प्रमुख पेटे अरेडोंडो ने कहा, ‘‘रोब एलीमेंट्री स्कूल में आज पूर्वाह्न 11 बजकर 32 मिनट पर बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए।’ अरेडोंडो ने बताया कि मृतक बच्चे दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा में पढ़ते थे और उनकी आयु सात से 10 साल के बीच थी। क्वाड शिखर वार्ता में शामिल होने के बाद जापान से लौट रहे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी की इस घटना की जानकारी दी गई। बाइडन की प्रेस सचिव कैराइन जीन पियरे ने बताया कि बाइडन शाम को गोलीबारी की घटना को लेकर मीडिया को संबोधित करें।

गौरतलब है कि बाइडन के एशिया रवाना होने से पहले न्यूयॉर्क के बुफैलो में किराने की एक दुकान में गोलीबारी की घटना में 10 अश्वेत लोगों की मौत हो गई थी। एक के बाद एक होने वाली ये घटनाएं अमेरिका में बंदूक हिंसा की भयावहता की कहानी कहती हैं।

टॅग्स :अमेरिकानिशानेबाजीजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल