लाइव न्यूज़ :

टेक्सास के गवर्नर ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ हिन्दुस्तानी लिबास में मनाई दिवाली, पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2022 12:16 IST

गौरतलब है कि टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के आधिकारिक आवास पर हर साल दिवाली का जश्न माया जाता है लेकिन 2020 में महामारी के कारण समारोह का आयोजन नहीं किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देटेक्सास के गवर्नर ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ दिवाली मनाई है। इस मौके पर कई भारतीय भी वहां मौजूद थे। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने पीएम मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

वाशिंटन डीसी: टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिवाली की शुभकामनाएं दी और ऑस्टिन स्थित अपने आधिकारिक आवास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं के साथ दिवाली मनाई है। 

टेक्सास के गवर्नर ने भारतीय लिबास में पारंपरिक तरीकों से मनाया दिवाली

गवर्नर एबॉट और उनकी पत्नी सेसिला एबॉट ने रविवार को पारंपरिक भारतीय परिधान पहने और इस मौके पर दीया जलाकर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ दिवाली मनायी। एबॉट ने प्रधानमंत्री मोदी, भारत के लोगों और अमेरिका के टेक्सास तथा अन्य राज्यों में रह रहे भारतीय-अमेरिकियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। 

कोरोना के कारण 2020 को छोड़कर हर साल यहां मनाई जाती है दिवाली

इस मौके पर टेक्सास के गवर्नर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज रात सेसिला और मैंने गवर्नर आवास पर दिवाली मनायीं, हमने दिवाली के मौके पर मित्रों के साथ दिए जलाए और अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का जश्न मनाया। प्रकाशोत्सव मना रहे सभी लोगों को दिवाली की शुभकानाएं।’’ 

आपको बता दें कि एबॉट के आधिकारिक आवास पर हर साल दिवाली का जश्न माया जाता है लेकिन 2020 में महामारी के कारण समारोह का आयोजन नहीं किया गया था। 

इस दौरान कई और भारतीय भी उस समारोह में शामिल हुए थे

दिवाली समारोह में टेक्सास के सामुदायिक संगठनों के प्रमुख, ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत असीम महाजन और टेक्सास आर्थिक विकास कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल भी शामिल हुए। 

महाजन ने एबॉट का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘प्रकाशोत्सव दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा यह सौहार्द्रता, सद्भावना तथा मित्रों एवं परिवारों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने का वक्त है।’’ गौरतलब है कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी टेक्सास में है। 

टॅग्स :दिवालीUSAअमेरिकानरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा