लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में वायु सेना के ट्रेनिंग एयर बेस पर घातक आतंकी हमला, 3 आतंकी मारे गए, विमानों को भी नुकसान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 4, 2023 11:33 IST

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में 4 नवंबर, 2023 की सुबह वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर एक घातक आतंकी हमला हुआ। सुरक्षाबलों ने इसे असफल कर दिया और 3 हमलावरों को मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देजमीन पर खड़े तीन विमानों और एक ईंधन बोजर को भी कुछ नुकसान हुआवायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर एक असफल आतंकवादी हमला हुआ सुरक्षाबलों ने इसे असफल कर दिया और 3 हमलावरों को मार गिराया

Attack on training air base in Mianwali Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में 4 नवंबर, 2023 की सुबह वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर एक घातक आतंकी हमला हुआ। सुरक्षाबलों ने इसे असफल कर दिया और 3 हमलावरों को मार गिराया।

हालिया हमला उन घटनाओं की श्रृंखला के बाद हुआ है जिनमें बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 17 सैनिक शहीद हो गए थे। इनमें ग्वादर में एक आतंकवादी हमला, डेरा इस्माइल खान में एक रिमोट-नियंत्रित बम विस्फोट और  खैबर पख्तूनख्वा  के लक्की मारवत में एक सुरक्षा अभियान शामिल है। 

वायु सेना के ट्रेनिंग एयर बेस पर हुए हमले के बारे में इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा, "4 नवंबर, 2023 को, दिन के शुरुआती घंटों में, पाकिस्तान वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर एक असफल आतंकवादी हमला हुआ। सैनिकों द्वारा इसे असफल कर दिया गया। कर्मियों और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।"

आगे कहा गया कि तीन कथित आतंकवादियों को "बेस में प्रवेश करते समय मार गिराया गया, जबकि शेष तीन आतंकवादियों को सैनिकों द्वारा समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया के कारण घेर लिया गया/पृथक कर दिया गया"।

आईएसपीआर ने बताया है कि बेस पर हमले के दौरान  पहले से ही जमीन पर खड़े तीन विमानों और एक ईंधन बोजर को भी कुछ नुकसान हुआ। इस बीच सेना ने कहा है कि क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करने के लिए एक व्यापक संयुक्त निकासी और तलाशी अभियान अंतिम चरण में है। हर कीमत पर देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने की कोशिश जारी रहेगी।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब खैबर पख्तूनख्वा में पाक सेना पर आतंकी हमला हुआ हो। अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का एक बड़ा हिस्सा लंबे समय से अशांत है। इस इलाके में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का मजबूत बेस है। इस इलाके में  अलगाववादी संगठन बलूच लिब्रेशन आर्मी की मौजूदगी भी है जो क्षेत्र में चीनी गतिविधियों और अरबों डॉलर की लागत वाले 'चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे' (सीपीईसी) के विरोध में है। 

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?