लाइव न्यूज़ :

माली: सैन्य शिविरों पर आतंकी हमला, 16 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 2, 2019 01:13 IST

अंसारुल इस्लाम के आतंकियों ने भारी हथियारों के साथ बल की मालियन बटालियन पर रविवार और सोमवार को हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य माली में आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े समूहों ने सैन्य शिविरों पर हमला किया जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए। अंसारुल इस्लाम के आतंकियों ने भारी हथियारों के साथ बल की मालियन बटालियन पर रविवार और सोमवार को हमला किया।

मध्य माली में आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े समूहों ने सैन्य शिविरों पर हमला किया जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए।

क्षेत्रीय जी 5 साहेल फोर्स के कमांडर नाइजर जनरल ऊमारोउ नामातोउ गाजमा ने मंगलवार को बताया कि अंसारुल इस्लाम के आतंकियों ने भारी हथियारों के साथ बल की मालियन बटालियन पर रविवार और सोमवार को हमला किया।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उसने 12 सैनिकों के शव देखे। माली सरकार ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि भारी मात्रा में हथियारों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं मोंडोरो निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने माली के एक अन्य सैन्य शिविर पर उसी रात हमला किया और चार लोगों की हत्या कर दी जिनमें दो नागरिक शामिल हैं। 

टॅग्स :आतंकी हमलाआतंकवादीटेरर फंडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा