लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कराची पुलिस मुख्यालय पर आतंकी हमला, भयंकर गोलीबारी जारी

By शिवेंद्र राय | Updated: February 17, 2023 21:30 IST

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के पास बड़े पैमाने पर घातक हथियार होने का पता चला है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फायरिंग हो रही है। आतंकवादियों में से कुछ कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय के अंदर हैं कुछ नीचे पार्किंग में। सुरक्षा बलों के जवान छत से लगातार फायरिंग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर आतंकी हमला 10 बंदूकधारी शरिया फैसल पर स्थित कार्यालय में घुसेसिंध के मुख्यमंत्री ने भी घटना की पुष्टि की है

नई दिल्ली: पाकिस्तान में कराची पुलिस ऑफिस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। लगभग 10 बंदूकधारियों ने शरिया फैसल पर स्थित कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों के पास बड़े पैमाने पर हथियार मौजूद हैं। सिंध के मुख्यमंत्री ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि गोलीबारी अभी भी जारी है।

सदर थाना पुलिस ने भी बयान जारी कर कहा है कि कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय और थाने पर हमला हुआ है। एसएचओ पीआई खालिद हुसैन मेमन ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने कराची पुलिस कार्यालय के पास सदर पुलिस स्टेशन पर हमला किया जिसके बाद से हर जगह गोलीबारी की जारी है। बता दें कि कराची पुलिस प्रमुख का कार्यालय और पुलिस थाना एक दूसरे के बगल में स्थित हैं।

अचानक हुए हमले के बाद अतिरिक्त पुलिस दल और रेंजरों को हमले की जगह पर बुलाया गया है। पाकिस्तान रेंजर्स के प्रवक्ता के मुताबिक  त्वरित प्रतिक्रिया बल (क्यूआरएफ) घटनास्थल पर पहुंच गया है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। प्रवक्ता ने कहा, "रेंजरों ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।"

इसी बीच सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने बंधित डीआईजी को अपने क्षेत्रों से कर्मियों को भेजने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट भी मांगी है और कहा है कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने रेंजरों को भी मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

बता दें कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के पास बड़े पैमाने पर घातक हथियार होने का पता चला है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फायरिंग हो रही है। आतंकवादियों में से कुछ कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय के अंदर हैं कुछ नीचे पार्किंग में। सुरक्षा बलों के जवान छत से लगातार फायरिंग कर रहे हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyआतंकवादीआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट