लाइव न्यूज़ :

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवादी हमला, दो सुरक्षा कर्मियों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: January 20, 2021 08:56 IST

Open in App

पेशावर, 20 जनवरी उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार कुछ आतंकवादियों ने ‘सिक्योरिटी फोर्स रोड प्रोटेक्शन’ दल पर गोलियां चला दी, जिसमें कम से कम दो सुरक्षा कर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में गोमल थाना क्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक सिपाहियों की पहचान खालिद और अयाज के तौर पर हुई है। वहीं सिपाही मोहम्मद रमजान घायल हो गया है।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर पहुंच, पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर