लाइव न्यूज़ :

नीदरलैंड में भीषण ट्रेन हादसा; पटरी से उतरने के बाद पलटी बोगी, 1 यात्री की मौत 30 से अधिक घायल

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2023 13:11 IST

डच रेलवे के अधिकारी कैरोल बेल्डरबोस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन क्रेन के टकरा गई। इस घटना में ड्राइवर समेत दो कंडक्टर भी घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीदरलैंड में यात्रियों को ले जा रही ट्रेन हुई दुर्घटना का शिकार पटरी से उतरे डिब्बे के कारण कई यात्री घायलघटना में एक यात्री की मौत की सूचना

वूरशोटेन: नीदरलैंड में मंगलवार की सुबह एक भीषण ट्रेन हादसा होने की सूचना मिली है। नीदरलैंड में हेग के पास एक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद कई यात्रियों की जान आफत में आ गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और करीब 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

यह घटना हेग के पास वूरशोटेन शहर में तड़के करीब 3:25 बजे हुई। घटना में घायल हुए 19 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। आपातकालीन सेवाओं ने कहा कि अन्य लोगों का मौके पर ही इलाज किया जा रहा है। 

कैसे हुआ हादसा?

डच रेलवे के अधिकारी कैरोल बेल्डरबोस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन क्रेन के टकरा गई। इस घटना में ड्राइवर समेत दो कंडक्टर भी घायल हुए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि हादसा कैसे हुआ है। ट्रेन हादसे को लेकर आधिकारियों की ओर से जांच जारी है और इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। 

आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, ट्रेन लीडेन शहर से हेग जा रही रात की ट्रेन का अगला डिब्बा पटरी से उतर गया। बयान में कहा गया  कि दूसरी बोगी बगल में थी और पिछली बोगी में आग लग गई। हालांकि, जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। 

गौरतलब है कि घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इसकी जांच की जा रही है।

वहीं, डच रेलवे ने एक ट्वीट में कहा कि दुर्घटना के कारण लीडेन और हेग के कुछ हिस्सों के बीच ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। जल्द ही पटरी पर ट्रेन की बोगियों को हटाने के बाद सुविधाएं फिर से सुचारू की जाएगी। 

टॅग्स :Netherlandsरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

क्रिकेटUSA vs NED: अमेरिका ने नीदरलैंड्स पर ऐतिहासिक जीत के साथ सुपर 8 में जाने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा

क्रिकेटNED vs NAM: नीदरलैंड्स ने नामीबिया पर जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 की उम्मीदें ज़िंदा रखीं

क्रिकेटNED vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्डकप मैच के दौरान भारी स्मॉग पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया, कहा- 'कुछ नहीं दिख रहा है'

क्रिकेटT20 World Cup 2026: 18 गेंद, 1 चौका और 15 रन, नीदरलैंड के खिलाफ बाबर आजम ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल