लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका के बॉक्सबर्ग शहर में हुआ भयानक विस्फोट, गैस टैंकर में हुए बड़े धमाके में 20 लोगों की हुई मौत- कई घायल

By आजाद खान | Updated: December 24, 2022 14:11 IST

इस हादसे को लेकर यह दावा किया रहा है कि शहर में एक अंडरपास में एक गैस के टैंकर के फंस जाने से यह विस्फोट हुआ है। अंडरपास में फंसे हुए गैस टैंकर से रिसाव के कारण यह भयानक धमाका हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ अफ्रीका के बोक्सबर्ग शहर में एक बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में 20 लोगों की जान चली गई है और कई घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक गैस टैंकर में विस्फोट के कारण यह हादसा हुआ है।

प्रिटोरिया: साउथ अफ्रीका के बोक्सबर्ग शहर में एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। शहर के अस्पताल रोड पर एक बड़ा धमाका हुआ है जिसमें अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार 20 लोगों की मौत हो गई है। यही नहीं कई लोगों के घायल होने की भी बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि यह धमाका एक गैस टैंकर के फटने से हुई है। इस धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और बचाव कार्य की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

शुरुआती जानकारी के अनुसार,  बोक्सबर्ग शहर के ओआर टैंबो मेमोरियल अस्पताल से कुछ मीटर की दूरी पर यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि एक गैस टैंकर जो गैस लेकर जा रहा था, वह एक अंजरपास में फंस गया था। ऐसे में इस हालत में टैंकर से गैस रिसाव होने लगा और अचानक हुए एक बड़े धमाके में करीब 20 लोगों की जान चली गई है। 

यह घटना शनिवार की सुबह हुई है जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। विस्फोट के बाद ओआर टैम्बो अस्पताल के पास लोगों में अफरा-तफरी मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बीच बचाव कार्य की भी खबर सामने आ रही है। 

आपातकालीन सेवा बॉक्सबर्ग के रेलवे स्ट्रीट पर मौजूद है

इस हादसे के बारे में बोलते हुए एमर-जी-मेड काइल वैन रीनन ने कहा है कि कई आपातकालीन सेवा बॉक्सबर्ग में रेलवे स्ट्रीट पर पहुंची है और बचाव कार्य जारी है। उनके अनुसार, एक ईंधन टैंकर में विस्फोट के कारण यह घटना घटी है। 

उन्होंने इस बात की भी पुष्टी करते हुए बताया कि इस हादसे में कई लोगों की जान गई है और कई घायल भी हुए है। 

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकाएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल