लाइव न्यूज़ :

Tennessee Explosion Updates: अमेरिका में बड़ा हादसा, विस्फोटकों के संयंत्र में विस्फोट, 19 की मौत?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2025 09:35 IST

हम्फ्रेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने सेना के लिए विस्फोटकों की आपूर्ति और शोध करने वाली कंपनी ‘एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स’ में हुए विस्फोट की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे विस्फोट सुबह लगभग पौने आठ बजे हुआ। फुटेज में पहाड़ी स्थान पर स्थित कंपनी परिसर सुलगता दिख रहा था। मलबा कम से कम आधा मील के क्षेत्र में बिखरा हुआ था।

मैकएवेनः अमेरिका में टेनेसी के एक ग्रामीण क्षेत्र में विस्फोटकों के एक संयंत्र में शुक्रवार को विस्फोट होने के बाद से कम से कम 19 लोग लापता हैं जिनके मारे जाने की आशंका है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। हम्फ्रेज काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने सेना के लिए विस्फोटकों की आपूर्ति और शोध करने वाली कंपनी ‘एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स’ में हुए विस्फोट की जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि यह बेहद भयावह और दिल दहला देने वाला दृश्य है। डेविस ने कहा कि वह इस त्रासदी से प्रभावित तीन परिवारों को जानते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग मारे गए। हालांकि उन्होंने मृतक संख्या नहीं बताई। उन्होंने 19 लापता लोगों को ‘‘आत्मा’’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने बताया कि विस्फोट सुबह लगभग पौने आठ बजे हुआ। फुटेज में पहाड़ी स्थान पर स्थित कंपनी परिसर सुलगता दिख रहा था।

उन्होंने बताया कि मलबा कम से कम आधा मील के क्षेत्र में बिखरा हुआ था और 15 मील (24.1 किलोमीटर) से भी अधिक दूर तक लोगों ने विस्फोट के झटके महसूस किया। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, वह नैशविले से लगभग 60 मील (97 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में बक्सनॉर्ट क्षेत्र में विस्फोटक और गोला-बारूद का प्रसंस्करण करती है। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इस कारखाने में कितने लोग काम करते थे या विस्फोट के समय कितने लोग वहां मौजूद थे।

टॅग्स :अमेरिकाबमबम विस्फोटडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां