लाइव न्यूज़ :

सोमालिया में मोगादिशू के होटल में जबरदस्त विस्फोट, दस लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: August 17, 2020 00:38 IST

सुरक्षा बलों ने अब तक होटल के अंदर दो हमलावारों को मार गिराया है। अभी परिसर के अंदर बंधक संकट जारी है। इस होटल के इर्द-गिर्द सेना की बख्तरबंद गाड़ियां मुस्तैद हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के समुद्र तट किनारे स्थित एक होटल पर रविवार को हमले में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी। घटना स्थल पर सुरक्षाबलों और इस्लामिक चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

मोगादिशू: सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के समुद्र तट किनारे स्थित एक होटल पर रविवार को हमले में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गयी। घटना स्थल पर सुरक्षाबलों और इस्लामिक चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

सूचना मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अब तक होटल के अंदर दो हमलावारों को मार गिराया है। अभी परिसर के अंदर बंधक संकट जारी है। इस होटल के इर्द-गिर्द सेना की बख्तरबंद गाड़ियां मुस्तैद हैं। 

अधिकरियों को अंधेरी रात होने की वजह से मुठभेड़ लंबी खिंचने की आशंका है। पुलिस अधिकारी कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि एलीट होटल के सुरक्षा गेट पर कार बम से जबरदस्त विस्फोट किया गया। विस्फोट के बाद बंदूकधारी अंदर घुसे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने दस लोगों को मुक्त करा लिया और उनकी कोशिश है कि हमलावर होटल के ऊपर के तल पर नहीं पहुंच पाएं। सोमालिया के इस्लामी आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। 

टॅग्स :सोमालियाबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्वपाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 7 लोगों की मौत, शादी समारोह में हमलावर ने मचाया कोहराम

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वइज़राइल सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बना

क्राइम अलर्टDelhi: पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, फौरन खाली कराया गया; पुलिस मौजूद

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल