लाइव न्यूज़ :

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तानः टीटीपी के 41 आतंकवादियों को मार गिराया, अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 21:49 IST

Tehreek-e-Taliban Pakistan: अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र लड़ाके शुक्रवार रात को उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के बिबक घर इलाके के पास छिपे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। इलाके में तलाश अभियान शुरू किया।

पेशावरः प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कम से कम 54 आतंकवादियों को अफगानिस्तान से पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में घुसने की कोशिश के दौरान मार गिराया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ने यह जानकारी दी। ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल तथा 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात सुरक्षा बलों को उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खेल में आतंकवादियों के एक बड़े समूह की गतिविधियों का पता चला। बयान के अनुसार, सैनिकों ने 54 आतंकवादियों को मार गिराया।

मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किये गए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है और पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश की सीमाओं की रक्षा करने तथा आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। शरीफ ने कहा कि ये सफल अभियान दर्शाते हैं कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल कर रहा है।

टॅग्स :Taliban TalibanPakistanअफगानिस्तानAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!