लाइव न्यूज़ :

लिट्टे के पूर्व नेता का स्मृति दिवस मनाने को लेकर गिरफ्तार तमिल सांसद, दो अन्य जमानत पर रिहा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:33 IST

Open in App

कोलंबो, 24 सितंबर लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के पूर्व नेता थिलीप्पन की पुण्यतिथि पर स्मृति दिवस मनाने को लेकर गिरफ्तार किये गये तमिल नेशनल पीपुल्स फ्रंट के सांसद सेलवारसा गजेंद्रन और दो अन्य को शुक्रवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थिलीप्पन की 34 वीं पुण्य तिथि को लेकर स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के दौरान बृहस्पतिवार को जाफना जिला के सांसद गजेंद्रन की पुलिस के साथ झड़प हुई थी।

गौरतलब है कि 1987 में श्रीलंका सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे थिलीप्पन की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार जाफना सांसद को न सिर्फ कोविड नियमों का उल्लंघन करने को लेकर, बल्कि लिट्टे के एक पूर्व सदस्य के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर भी गिरफ्तार किया गया।

वहीं, तमिल राजनीतिक पार्टियों ने उनकी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे पुलिस की बर्बरता करार दिया।

तमिल बहुसंख्यक उत्तरी प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री सी वी विज्ञनेश्वरम ने कहा, ‘‘पुलिस ने एक सांसद को अपराधियों की तरह घसीटा। मेरी जानकारी में ऐसा कोई कानून नहीं है जो दिवंगत अपने लोगों को याद करने से हमें रोकता हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर