लाइव न्यूज़ :

विदेश में बसे तमिलों से बातचीत की श्रीलंका के राष्ट्रपति की पहल का तमिल समूह ने स्वागत किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:17 IST

Open in App

कोलंबो, 22 सितंबर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा सुलह के लिए विदेश में बसे तमिलों से बातचीत की घोषणा किये जाने के बाद बुधवार को विदेश में रह रहे तमिलों के एक अल्पसंख्यक समूह ने उनके इस कदम को “प्रगतिशील” बताया।

न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करने के लिए गए राष्ट्रपति के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंका के अंदरूनी मामलों को अंदरूनी तरीके से सुलझाया जाना चाहिए और इस पर चर्चा के लिए विदेश में बसे तमिलों को आमंत्रित किया जाएगा।

राजपक्षे अपने पहले विदेशी दौरे पर न्यूयार्क गए हैं। ‘वैश्विक तमिल मंच’ (जीटीएफ) के प्रवक्ता सुरेन सुरेंदीरन ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे विदेश में बसे तमिलों से बातचीत करना चाहते हैं और यह निश्चित ही एक प्रगतिशील कदम है जिसका हम स्वागत करते हैं।”

राजपक्षे ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से भी कहा कि वह उन तमिल युवाओं को क्षमादान देने में भी संकोच नहीं करेंगे जो लंबे समय से ‘लिट्टे’ से जुड़े रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर