लाइव न्यूज़ :

काबुल में तालिबान वर्चस्व वाली सरकार में गैर तालिबानियों को शामिल करने पर वार्ता चल रही है

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:28 IST

Open in App

गुएल्फ (कनाडा), 17 अगस्त (एपी) भावी अफगान सरकार को केवल तालिबान सदस्यों तक सीमित न रखकर उसका विस्तार करने पर काबुल में वार्ता चल रही है। इस वार्ता से संबद्ध अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि वे एक दो दिन में ‘‘कुछ अच्छा समाचार’’ आने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पहचान उजागर नही करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि तब तक कोई भी नहीं चाहता है कि इस वार्ता की ब्यौरा मीडिया को जारी किया जाए। वरिष्ठ तालिबान नेता अमीर खान मुत्ताकी पहले ही अब्दुल्ला अब्दुल्ला और पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई समेत काबुल के राजनीतिक नेतृत्व के साथ कई दौर की वार्ता कर चुके हैं। अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने एक बार देश की वार्ता परिषद की अगुवाई की थी।कम से कम एक दौर की वार्ता रातभर चली। ऐसा जान पड़ता है कि चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि तालिबान वर्चस्व वाली सरकार पिछले 20 साल में हासिल अधिकारों के प्रति क्या और कैसा रुख रखेगी। लगता है कि आम क्षमादान एवं महिलाओं से काम पर लौटने की अपील के विषय पर प्रगति हुई और इस संबंध में घोषणाएं की जा सकती हैं। तालिबान के शासन के दौरान शिक्षा मंत्री रहे मुत्ताकी ने पिछले सप्ताह के आखिर में गुपचुप तरीके से राष्ट्रपति अशरफ गनी के राष्ट्रपति भवन से चले जाने से पहले से ही अफगान राजनीतिक नेताओं के साथ संपर्क शुरू कर दिया था। गनी के अचानक चले जाने से एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी जिसे तालिबान ने भरा। मुत्ताकी ने काबुल के तालिबान के कब्जे में आने से पहले अमेरिका समर्थित योद्धाओं से संपर्क करने का प्रयास किया जो उनकी सरकार में व्यापक समावेश की प्रक्रिया की शुरूआत जान पड़ती है। इस वार्ता का उद्देश्य अन्य गैर तालिबानी नेताओं को सरकार में लाना है जिसके बारे में तालिबान प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने पहले कहा था कि यह एक ‘समावेशी अफगान सरकार’ होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा