लाइव न्यूज़ :

जलालाबाद में अफगानिस्तान का झंडा लगाने के लिए हुआ प्रदर्शन, रैली कवर कर रहे फोटोग्राफरों की तालिबानी लड़ाकों ने की पिटाई

By अनिल शर्मा | Updated: August 18, 2021 18:28 IST

अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में स्थानीय लोगों ने तालिबान के झंडे के बजाय कार्यालयों पर अफगानिस्तान के झंडे को फिर से लगाने की मांग को लेकर बुधवार को सड़कों पर प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्दे जलालाबाद शहर में स्थानीय लोगों ने अफगानिस्तान के झंडे के समर्थन में सावर्जनिक प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन को कवर कर रहे कुछ फोटोग्राफरों की तालिबानियों ने पिटाई की हैइस सार्वजनिक प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में स्थानीय लोग तालिबान के झंडे को हटाने और कार्यालयों पर अफगानिस्तान के झंडे को फिर से लगाने की मांग को लेकर बुधवार को सड़कों पर उतर आए। इस प्रदर्शन में जलालाबाद के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया जिनके हाथों में अफगानिस्तान का झंडा लिए देखा गया। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने प्रदर्शन को खत्म करने के लिए गोलीबारी भी की।

स्थानीय समाचार एजेंसी पझवोक अफगान न्यूज के मुताबिक तालिबान लड़ाकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां भी चलाई हैं। इतना ही नहीं तालिबान लड़ाकों ने विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे कुछ पत्रकारों को भी पीटा। जाविया न्यूज ( ZAWIA News) के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने नंगरहार प्रांत में प्रदर्शन को कवर कर रहे पझवाक और एरियाना न्यूज को फोटोग्राफरों की पिटाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने फोटोग्राफरों की इसलिए पिटाई कि क्योंकि वे अफगानिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज के समर्थन में निकाली गई रैली की तस्वीरें लीं।

बता दें, इस सार्वजनिक प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सैकड़ों लोगों को अफगानिस्तान का झंडा लेकर मार्च निकालते देखा जा सकता है। वहीं तालिबानी लड़ाके प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी भी कर रहे थे जिसकी आवाज वायरल हो रहे वीडियो के बैकग्राउंड में सुनी जा सकती है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

गौरतलब है कि इससे पहले अफगानी महिलाओं के एक समूह ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर सार्वजनिक प्रदर्शन किया था। महिलाओं द्वारा इस प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए, जिसमें महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, काम करने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के अधिकार सहित अपने अधिकारों की मांग करते हुए प्लेकार्ड के साथ देखा गया था।

 

टॅग्स :Afghan TalibanAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल