लाइव न्यूज़ :

काबुल में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन कवर कर रहे कई पत्रकारों को तालिबान ने पकड़ा, अज्ञात जगह ले गए: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: September 7, 2021 16:11 IST

तालिबान ने सोमवार को आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद और उसके नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के बीच मुलाकात की पुष्टि की थी। इसके बाद आज काबुल में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे तालिबानी लड़ाकों ने काबुल में हो रहे प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों और कैमरामैन को पकड़ा।टोलो न्यूज की पत्रकार ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि उनके एक साथी को भी अज्ञात जगह पर ले जाया गया है।काबुल में पाकिस्तान और आईएसआई के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को कवर कर रहे थे ये पत्रकार।

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान द्वारा कुछ पत्रकारों और कैमरामैन को पकड़ कर अज्ञात स्थान पर ले जाने का मामला सामने आया है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार ये पत्रकार काबुल में हो रहे पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन को कवर कर रहे थे।

टोलो न्यूज की पत्रकार जहरा रहीमी ने इस संबंध में ट्वीट कर बताया, 'मेरे साथी वहीद अहमदी जो काबुल में आज हो रहे प्रर्दर्शन को कवर कर रहे थे, उन्हें तालिबान लड़ाके अपने साथ ले गए हैं। उनके साथ कुछ अन्य पत्रकारों और कैमरामैन को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।'

दरअसल, मंगलवार को सैकड़ों अफगान काबुल की सड़कों पर उतरें और पाकिस्तान सहित आईएसआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। इन प्रदर्शनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

प्रदर्शनकारी एक साथ काबुल सेरेना होटल की ओर बढ़े जहां पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई के डायरेक्टर पिछले हफ्ते से रूके हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भीड़ बढ़ने पर तालिबानी लडाकों ने लोगों की हटाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

बता दें कि सोमवार को तालिबान ने आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद और उसके नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के बीच मुलाकात की पुष्टि की।

लेफ्टिनेंट जनरल हमीद पिछले हफ्ते अचानक काबुल पहुंचे और अगस्त मध्य में काबुल की राजधानी पर तालिबान के कब्जा करने के बाद वह अफगानिस्तान पहुंचने वाले एक मात्र उच्च पदस्थ विदेशी अधिकारी हैं। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सरकार बनाने की कोशिशों के बीच हमीद ने बरादर से ये मुलाकात की है।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानपाकिस्तानISI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?