लाइव न्यूज़ :

America China Taiwan: ताइवान को 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर के नए हथियार, 291 अल्टियस-600एम प्रणाली, 720 स्विचब्लेड ड्रोन, अमेरिका और चीन के बीच तनाव...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2024 12:24 IST

America China Taiwan: ताइवान को हथियार बेंचे जाने को मंजूरी देने की बात ऐसे वक्त कही गई है, जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है।

Open in App
ठळक मुद्देAmerica China Taiwan: हथियारों में 720 स्विचब्लेड ड्रोन भी शामिल हैं।America China Taiwan: अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।America China Taiwan: राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन और आर्थिक प्रगति को बनाए रखने में सहायता करेगी।

America China Taiwan: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ताइवान को 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर के नए हथियार बेचने को मंजूरी दी और इसके साथ वह ताइवान को सैकड़ों सशस्त्र ड्रोन, मिसाइल उपकरण और संबंधित साजो सामान भेजेगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। मंगलवार को की गई यह घोषणा अप्रत्याशित नहीं है लेकिन ताइवान को हथियार बेंचे जाने को मंजूरी देने की बात ऐसे वक्त कही गई है जब अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है।

चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसका कहना है कि ताइवान पर नियंत्रण के लिए यदि बल प्रयोग करना पड़ा तो भी वह इससे पीछे नहीं हटेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जिन हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी है उनमें 291 अल्टियस-600एम प्रणाली शामिल हैं जो मुखास्त्र युक्त मानव रहित हवाई वाहन या ड्रोन हैं। इन हथियारों में 720 स्विचब्लेड ड्रोन भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि यह बिक्री ‘‘प्राप्तकर्ता के अपने सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने और रक्षात्मक क्षमता बनाए रखने के निरंतर प्रयासों का समर्थन करके अमेरिकी राष्ट्रीय, आर्थिक और सुरक्षा हितों की पूर्ति करती है।’’ बयान के अनुसार यह ‘‘प्राप्तकर्ता की सुरक्षा को बेहतर बनाने और क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन और आर्थिक प्रगति को बनाए रखने में सहायता करेगी।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनचीनशी जिनपिंगTaiwan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."