लाइव न्यूज़ :

Taiwan earthquake LIVE: लगातार महसूस किए जा रहे झटके, आधी झुकी इमारत को ढहाने का काम रोका, तीन दन बाद भी 400 से अधिक लोग फंसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2024 17:51 IST

Taiwan earthquake LIVE: पार्क में तीसरे व्यक्ति का शव मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसिद्ध स्थल तारोको नेशनल पार्क में बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे लोग दब गए। भूकंप के तीन दन बाद भी 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।अधिकतर लोग तारोको पार्क में एक होटल में हैं।

Taiwan earthquake LIVE: ताइवान में हाल में आए भूकंप के बाद अब भी झटके महसूस किए जा रहे हैं और इस बीच आधी झुकी इमारत को ढहाने का काम रोक दिया गया है। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। हुआलीन शहर में स्थित लाल रंग की 10 मंजिला इमारत बुधवार को आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप की एक ऐतिहासिक तस्वीर बन गई है। भूकंप के चलते हुआलीन शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक प्रसिद्ध स्थल तारोको नेशनल पार्क में बड़े-बड़े पत्थरों के नीचे लोग दब गए। पार्क में तीसरे व्यक्ति का शव मिलने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

छह अन्य लोग लापता हैं। भूकंप के तीन दन बाद भी 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। अधिकतर लोग तारोको पार्क में एक होटल में हैं। भूकंप के बाद से सैंकड़ों झटके महसूस किए जा चुके हैं। इनमें से एक झटका शनिवार दोपहर से कुछ देर पहले महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.2 मापी गई है।

टॅग्स :TaiwanEarthquake
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वक्या ताइवान को हड़प जाएगा चीन ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा