लाइव न्यूज़ :

सीरिया के लोगों को सीमा पार से सहायता मिलना जरूरी है : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:17 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 16 दिसंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र के महसचिव एंतोनियो गुतारेस का कहना है कि विद्राहियों के नियंत्रण वाले उत्तर-पश्चिम सीरिया में तुर्की के रास्ते पहुंचायी जाने वाली संयुक्त राष्ट्र की मानवीय सहायता की कड़ी निगरानी की जा रही है और वह बेहद महत्वपूर्ण बना हुआ है।

गुतारेस ने कहा, ‘‘चुनौतियों के बावजूद मानवीय सहायता पहुंचायी जा रही है और सेवाएं दी जा रही हैं, पूरे देश में यह सैद्धांतिक और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।’’

गुतारेस ने उक्त बातें एक रिपोर्ट में कही हैं जो संयुक्त राष्ट्र में आंतरिक रूप से दी गई है, एसोसिएट प्रेस को यह रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

सीरिया काउंसिल का सदस्य नहीं है, लेकिन उसने सीमा पार से आने वाले काफिलों को राजनीतिक और गैरजरूरी बताया है। पिछले साल तीन अन्य क्रासिंग के रास्ते आपूर्ति बंद कराने के लिए वीटो धमकी का उपयोग करने वाले करीबी सहयोगी रूस ने इस साल गर्मियों में कहा था कि मानवीय सहायता संघर्ष वाले रास्तों से सीरिया भेजी जानी चाहिए ताकि पूरे देश पर सरकार की सम्प्रभुता को बल मिल सके।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, अमेरिका, यूरोपियों और अन्य का कहना है कि सीमा पार से होने वाली आपूर्ति महत्वपूर्ण है और उन्हें रोकने का अर्थ है कि लाखों की संख्या में सीरियाइयों पर इसका भयंकर दुष्प्रभाव होगा।

हालांकि, यह समझौता समाप्त होने से महज एक दिन पहले परिषद ने जुलाई में फिर से समझौता कर लिया।

सदस्य बाब अल-हावा के रास्ते 10 जनवरी, 2022 तक आपूर्ति जारी रखले पर तैयार हो गए। साथ ही अगर गुतारेस अभियान की पारदर्शिता और सीरिया के भीतर सहायता आपूर्ति पर ‘ठोस रिपोर्ट’ देते हैं तो इस समझौते की अवधि स्वत: छह महीने के लिए बढ़ जाएगी।

इस नयी रिपोर्ट में गुतारेस ने विस्तार में बताया है कि किस प्रकार सीमा पार से आने वाली खेपों की जांच हो रही है और उनोंका पता लगाया जा रहा है। वह इसे ‘‘दुनिया के, सबसे करीब से निगरानी करने वाले अभियानों में से एक बताते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो