लाइव न्यूज़ :

स्विस कैथलिक चर्च ने पिछले यौन शोषण के अध्ययन का आदेश दिया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 10:37 IST

Open in App

जिनेवा, सात दिसंबर (एपी) स्विट्ज़रलैंड में रोमन कैथलिक चर्च के नेताओं ने दो शिक्षाविदों को 20 वीं शताब्दी के मध्य से स्विस चर्च के यौन शोषण के इतिहास पर एक अध्ययन का नेतृत्व करने के लिए कहा है। इसी के साथ यह चर्च इस तरह का आदेश देने वाले यूरोप और अन्य देशों के गिरजाघरों में शुमार हो गया है।

बिशप के स्विस सम्मेलन और दो अन्य संगठनों ने सोमवार को घोषणा की कि ज्यूरिख विश्वविद्यालय के इतिहास के दो प्राध्यापक, मोनिका डोमन और मारिएटा मायर, औपचारिक रूप से परियोजना शुरू करने और मार्च में इसके पूर्ण उद्देश्यों का विवरण देने से पहले, आने वाले हफ्तों में एक टीम बनाएंगे।

संगठनों ने कहा, “असंख्य लोगों को रोमन कैथलिक चर्च के संदर्भ में यौन उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की गहरी पीड़ा उठानी पड़ी है।” उन्होंने कहा, “वैज्ञानिक स्मृति का काम सबसे पहले पीड़ितों का है, उनका दर्द बांटा जाना चाहिए, लेकिन यह भविष्य के लिए सबक भी देगा।”

एक साल की प्रायोगिक परियोजना शोधकर्ताओं को "उनकी फाइलों और अभिलेखागार तक निर्बाध पहुंच प्रदान करेगी जहां तक संभव हो और धर्म विधान और राज्य कानून के तहत अधिकृत हो।" संगठनों ने अपने सदस्यों और अन्य समूहों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का भी संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए स्वतंत्रता पर भी जोर दिया।

फ्रांस, जर्मनी और पुर्तगाल में रोमन कैथलिक चर्च ऐसी परियोजनाएं शुरू कर चुके हैं जिनमें अब स्विटजरलैंड भी शामिल हो गया है। चर्च में यौन शोषण के मामले ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और आयरलैंड में सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला