लाइव न्यूज़ :

पेरू में ‘शाइनिंग पाथ’ के संदिग्ध सदस्यों ने की गोलीबारी, 12 से अधिक लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 10:26 IST

Open in App

लीमा (पेरू), 25 मई (एपी) पेरू में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक दो सप्ताह पहले विद्रोही संगठन ‘शाइनिंग पाथ’ के संदिग्ध सदस्यों ने 12 से अधिक लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पेरू पुलिस प्रमुख सीजर सर्वांटेस ने स्थानीय टेलीविजन चैनल ‘एन’ को बताया कि कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि सेना का कहना है कि 14 लोग मारे गए हैं।

यह घटना विज़काटन डी एनी इलाके में हुई, जो पेरू के अमेज़न का एक क्षेत्र है। अधिकारियों का मानना ​​है कि ‘शाइनिंग पाथ’ के सदस्य इसे एक ठिकाने के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

‘शाइनिंग पाथ’ ने 1980 और 1990 के दशक में सरकार के खिलाफ विद्रोह किया था।

स्थानीय अधिकारी लियोनिडास कैसास ने ‘एपी’ को बताया कि पीड़ित दो ‘बार’ के अंदर थे, जो एक-दूसरे के सामने हैं। तभी हथियारों से लैस कुछ लोगों ने वहां पहुंच उन पर गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि कुछ महिलाएं और एक बच्चा एक कमरे में छुप गया था लेकिन उन्हें भी मार दिया गया। कुछ शव जले हुए भी हैं।

कैसास ने बताया कि अधिकारियों को ‘शाइनिंग पाथ’ के हस्ताक्षर किए कुछ पर्चे भी मिले हैं, जिस पर लिखा है कि समूह देश को ‘बार’ , ‘‘मुफ्तखोरी’’ और ‘‘भ्रष्टाचार’’ मुक्त बनाएगा।

पेरू के राष्ट्रपति फ्रांसिस्को सगास्ती ने ट्वीट कर हमले की निंदा की और पुलिस तथा सशस्त्र बल को इलाके में जाने का आदेश दिया , ‘‘ ताकि आंतकवाद की इस गतिविधियों के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?