लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती विस्फोट, ISI के दो लोगों के मारे जाने की खबर, इलाके की घेराबंदी की गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 10, 2024 13:18 IST

पाकिस्तान के पेशावर के बोर्ड बाजार में रविवार (10 मार्च) को एक आत्मघाती विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। खबरों के मुताबिक जिन दो लोगों की जान ली गई है वे पाकिस्तान आईएसआई के अधिकारी हैं। हालाँकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पेशावर में आत्मघाती विस्फोटISI के दो लोगों के मारे जाने की खबरसुरक्षा एजेंसियों ने घटना की गहन जांच शुरू करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी

Suicide blast in Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर के बोर्ड बाजार में रविवार (10 मार्च) को एक आत्मघाती विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने हमले की प्रकृति की पुष्टि की, एसएसपी ऑपरेशंस काशिफ आफताब अब्बासी ने इसे 'आत्मघाती' विस्फोट बताया है। खबरों के मुताबिक जिन दो लोगों की जान ली गई है वे पाकिस्तान आईएसआई के अधिकारी हैं। हालाँकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। 

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने घटना की गहन जांच शुरू करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू 1122 कर्मी हताहतों की देखभाल के लिए तेजी से घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव दल ने मृतकों और घायलों को कुशलतापूर्वक नजदीकी चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाया। फिलहाल, किसी भी समूह ने आत्मघाती विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बता दें कि फरवरी से पाकिस्तान में हिंसा बढ़ गई है। फरवरी 2024 में बलूचिस्तान में लगातार दो विस्फोट हुए, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इससे पहले फरवरी में, कुलाची डीआई खान में एक पुलिस वाहन के पास एक विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए थे।

दरअसल जिस पाकिस्तान ने आतंक को पाला-पोसा, आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना, अब वही इसकी आग में झुलस रहा है। पाकिस्तान में 2023 के दौरान आतंकवाद के कारण मौतों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें हिंसा से संबंधित कुल मौतें छह साल के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। इस दौरान सबसे अधिक प्रभावित प्रांतों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान शामिल रहे। 

2023 में पाकिस्तान में 789 आतंकी हमलों और आतंकवाद-रोधी अभियानों में कम से कम 1,524 लोगों की मौत हुई जबकि 1,463 लोग घायल हुए। इसके अनुसार, मारे गए लोगों में लगभग 1,000 नागरिक और सुरक्षा बल के जवान शामिल थे।  

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमलाISI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल